भोपालमध्य प्रदेश

उज्जैन में कार और डंपर की टक्कर में तीन श्रद्धालुओं की मौत

उज्जैन में कार और डंपर की टक्कर में तीन श्रद्धालुओं की मौत
भोपाल, यशभारत। उज्जैन के जिला मुख्यालय के पास आगर रोड पर शुक्रवार देर रात डंपर और कार में टक्कर हो गई। हादसे में बगलामुखी माता मंदिर से दर्शन कर लौट रहे तीन श्रद्धालुओं की मौत हो गई जबकि एक की हालत गंभीर बनी हुई है। यह हादसा घटिया थाना क्षेत्र के जैथल टेक के पास हुआ, जब बगलामुखी माता मंदिर से दर्शन कर लौट रहे चार श्रद्धालुओं की कार डंपर से टकरा गई। हादसे में तीन श्रद्धालुओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हुआ है।
हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और घायलों को तुरंत पास के अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने उनकी हालत गंभीर बताई है। हादसे में घायल की पहचान उज्जैन के जिला आगर थाना नलखेड़ा मनासा निवासी शैलेन्द्र कुमार के रूप में हुई है। तीनों मृतकों की पहचान उज्जैन जिले के इंगोरिया थाना क्षेत्र के आसपास के गांवों के निवासी के रूप में हुई है।
मृतक में थाना इंगोरिया के राजेश, आदित्य और अभय हैं। बताया जा रहा है कि मृतकों में से एक युवक एमबीए का छात्र था। पुलिस ने तीनों शवों का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि प्रारंभिक जांच में हादसे का कारण डंपर की तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाना बताया गया है। घटिया थाना पुलिस ने अनियंत्रित डंपर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और उसकी तलाश शुरू कर दी है। डॉक्टर विक्रम रघुवंशी ने कहा कि डंपर गलत दिशा से आ रहा था।
इसकी वजह से कार और डंपर में टक्कर हो गई। टक्कर में घायल शैलेन्द्र का इलाज चल रहा है, जिसकी हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है, जबकि मृतक राजेश, आदित्य और अभय का शव परिजनों को सौंप दिया गया है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button