गडकरी की यही अदा और बेबाकी उन्हें सबसे अलग बनाती है….. पढ़े पूरी खबर

जबलपुर यश भारत। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी अपने बेबाक बयान और बगैर किसी लाग लपेट के राजनीति से परे उठकर अपनी बात रखने के लिए पहचाने जाते हैं। हालाकि यह बेबाकी कभी-कभी उन्ही की पार्टी के नेताओं असहज करदेती है। श्री गडकरी निर्माण कार्यों में होने वाले भ्रष्टाचार को न केवल गंभीरता से लेते हैं बल्कि वक्त पडने पर भ्रष्टाचारियों को संकेत भी खुले मंच से देते आए हैं। किसी भी काम की गुणवत्ता उनकी पहली प्राथमिकता होती है और उसे समझौता भी किन्हीं भी स्थितियों में करने तैयार नहीं होते। और ऐसा ही कुछ शनिवार को उस समय देखने मिला जब शहर में बने मध्य प्रदेश के जब सबसे बड़े फ्लाईओवर निर्माण के लोकार्पण समारोह बतौर मुख्य अतिथि शामिल होने आये और जब उन्होंने मंच से अपना उद्बोधन दिया तो कुछ ऐसी सच्चाई बयां कर गई जिसने कयौंई के अरमानों पर नाकेबल पानी फेर दिया बल्कि कार्यक्रम में मौजूद हर व्यक्ति का मन भी मोह लिया। श्रेय की राजनीति से परे हटकर उन्होंने फ्लाईओवर की शुरुआत से लेकर अब तक की जो बातें मंच के माध्यम से साझा की उसने तो मंच पर बैठे ही उन्हें की पार्टी के कई नेताओं को असहज कर दिया। उन्होंने अपने उद्बोधन में जहां लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह की जिंदगी बात की तो वही यह बताना भी नहीं भूले कि कहीं ना कहीं इस फ्लाईओवर के निर्माण में कांग्रेस की भूमिका भी रही है। उन्होंने बताया कि जिस समय मध्य प्रदेश में कांग्रेस की सरकार थी और मुख्यमंत्री कमलनाथ थे तब उन्होंने फ्लाईओवर निर्माण के लिए कमलनाथ से निवेदन किया था कि इस फ्लाईओवर के प्रपोजल को आप सीआरएफ में भेज दीजिए मैं आपको इसका दोगुना पैसा राष्ट्रीय राजमार्ग से दिला दूंगा और इसके लिए उन्होंने कमलनाथ जी से कमिटमेंट भी किया था इसके बाद कमलनाथ में भी बगैर किसी विलंब के प्रपोजल भेजा और गडकरी ने अपनी कमिटमेंट के मुताबिक पैसा भी दिलवाया और उसी की बदौलत आज यह फलाईओवर जबलपुर को मिल पाया जो शहर वासियों के लिए एक बडी सौगात है। जिस समय कमलनाथ यह बात मंच के माध्यम से कह रही थे मंच पर बैठे ही कुछ नेता असहज लगने लगे थे। उनका यह छोटा सा बयान न केवल विपक्षी दल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को लुभा गया बल्कि कार्यक्रम में मौजूद आमजन भी उनके कायल हो गए। कार्यक्रम के बाद या कहें कि कार्यक्रम के चलते ही उनके इस उद्बोधन का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया और लोग अपने-अपने तरीके से प्रतिक्रियाएं भी देने लगे। यदि इस 30 सेकंड की वीडियो की बात की जाए तो जितनी चर्चाएं चल फ्लाईओवर की होती रही कहीं ना कहीं उतना यह वीडियो भी चर्चित हुआ। वर्तमान राजनीतिक परिदृश्य में ऐसा काम ही देखने को मिलता है जब कोई भी राजनीतिक दल या उसका प्रतिनिधि खुले मंच सी इस तरह की सच्चाई को स्वीकारता हो और वह भी जब वह विपक्षी पार्टी से जुड़ी हो लेकिन गडकरी जी ने हमेशा राजनीति से परे उठकर न केवल सच्चाई को स्वीकार किया है बल्कि निर्माण कार्यों में भी उनके द्वारा कभी भेदभाव देखने को नहीं मिला और यही वजह है कि वह अपने काम और बेबाक बयानों के कारण पूरे देश में बड़ी लोकप्रिय शख्सियत बनकर उभरे हैं। उनसे सीखने की भी जरूरत है।
राजेश शर्मा ( राजू )







