
जबलपुर,यशभारत। विजय नगर थाना अंतर्गत कचनार सिटी में रहने वाले भारतीय तटरक्षक बल से सेवानिवृत्त अधिकारी के घर में चोरों ने धावा बोलते हुए आठ तोला गोल्ड समेत चार लाख रूपए का माल पार कर दिया। पुलिस के मुताबिक राजेन्द्र प्रसाद द्विवेदी निवासी कचनार सिटी जैन मंदिर के पास विजयनगर ने शनिवार को रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह भारतीय तटरक्षक बल से सेवा निवृत्त है। 6 अक्टूबर को पत्नी नमिता द्विवेदी के साथ मुंबई गया हुआ था। 14 अक्टूबर को पडोसी मनोज श्रीवास्तव ने फोन पर बताया की आपके पीछे का दरवाजा खुला हुआ है तब भतीजा अतुलित मिश्रा को घर देखने के लिये भेजा तो अतुलित ने बताया की घर के अंदर बैडरूम में सभी अलमारियां खुली हुई है सामान अस्त-व्यस्त है कोई अज्ञात चोर ने रात्रि में मुख्य दरवाजे का इंटरलाक का ताला तोड कर घर में रखे कीमती सामान ले गया है।
15 अक्टूबर को घर आये तो देखा की घर में सामान बिखरा पडा था और बैडरूम में सभी अलमारिया खुली पडी थी जिसमें रखे सोने की दो चैन, दो चूंडी, पांच अंगूठी, दो सोने के सिक्के 10-10 ग्राम के, तीन सोने के सिक्के 05-05 ग्राम के कुल सोना लगभग (आठ तोला) एवं चांदी की दो सिंदूरदानी, पांच जोडी विछिया, लक्ष्मी गणेश की मूर्ति, दो सिक्के 10-10 ग्राम के, दो सिक्के 5-5 ग्राम के कुल चांदी लगभग 100 ग्राम, एवं सीसीटीव्ही की डीव्हीआर एवं बोट कंपनी की एक स्मार्ट घडी चोरी हुआ है जो कुल कीमती लगभग चार लाख रुपये के होगे। चोर घर के प्रवेश दरवाजे का ताला तोड़ कर चोरी करके ले गया है।







