देश

मिथुन, सिंह सहित ये राशियां वसुमान योग से बनेंगी धनवान

एकादशी का दिन तुला-वृश्चिक समेत इन 3 राशियों के लिए आर्थिक उन्नति वाला

यशभारत। आज आश्विन शुक्ल पक्ष की एकादशी शुक्रवार का दिन है। एकादशी तिथि आज शाम 6 बजकर 34 मिनट तक रहेगी। आज रात 9 बजकर 46 मिनट तक धृति योग रहेगा। साथ ही आज सुबह 9 बजकर 35 मिनट तक श्रवण नक्षत्र रहेगा, उसके बाद धनिष्ठा नक्षत्र लग जायेगा। इसके अलावा आज पापांकुशा एकादशी व्रत है। साथ ही आज से पंचक प्रारम्भ हैं। 3 अक्टूबर 2025, शुक्रवार के दिन चंद्रमा से छठे भाव में गुरु और दसवें भाव में बुध के होने से बेहद ही शुभ वसुमान योग का निर्माण हो रहा है। इस योग के प्रभाव से व्यक्ति निरंतर प्रगति करता है, करियर में लाभ होता है और सभी प्रकार की इच्छाएं पूरी होती हैं। ग्रहों की स्थिति के अनुसार वसुमान योग के प्रभाव अलग-अलग हो सकते हैं। चंद्रमा से छठे भाव में गुरु शत्रुओं पर विजय दिलाता है, जबकि दसवें भाव में बुध करियर में सफलता दिलाता है। ज्योतिषीय गणना के अनुसार ये शुभ योग कई राशियों के लिए लाभदायक रहने वाला है।

मेष राशि

आज के दिन मेष राशि के जातक आप दान-पुण्य के कार्यों में खर्च करेंगे। दूसरों की मदद करने से आज आपको राहत मिलती नजर आ रही है। आज रात पत्नी को स्वास्थ्य संबंधी परेशानी परेशान कर सकती है, इसलिए सावधान रहें। कार्यक्षेत्र में आज कुछ बदलाव आपके पक्ष में हो सकते हैं, जिससे आपके साथी कर्मचारियों का मूड खराब हो सकता है, लेकिन आप अपने अच्छे व्यवहार से माहौल को सामान्य करने में सफल रहेंगे। संतान पक्ष से आज कोई अच्छी खबर सुनने को मिलेगी।

वृषभ राशि

वृषभ राशि वाले आज परिजनों के साथ सुखद समय व्यतीत करेंगे। आज का दिन व्यस्तता भरा रहेगा, लेकिन सेहत के प्रति सचेत रहें। दोपहर बाद व्यवसाय से जुड़ी कोई खबर सुनने को मिल सकती है, जिससे आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। आज शाम का समय आप किसी मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होकर बिताएंगे, जिससे आपके आत्मसम्मान में वृद्धि होगी। दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा।

मिथुन राशि

आज के दिन मिथुन राशि के जातकों को पिता के आशीर्वाद और उच्चाधिकारियों की कृपा से आज आपकी कोई कीमती वस्तु या संपत्ति मिलने की इच्छा पूरी होगी, जिससे परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। व्यावसायिक मामलों में व्यस्तता अधिक रहेगी, लेकिन आपको अनावश्यक खर्च से बचना होगा, अन्यथा भविष्य में आर्थिक स्थिति को लेकर चिंता हो सकती है। आज किसी प्रिय और महान व्यक्ति को देखकर आपका मनोबल बढ़ता हुआ नजर आ रहा है।

कर्क राशि

कर्क राशि वालों को आज कोई भी फैसला लेना हो तो जल्दबाजी और भावुकता में न लें, नहीं तो बाद में पछताना पड़ सकता है। व्यापार के लिए की गई यात्रा काफी लाभदायक रहेगी, जिससे आपको धन प्राप्ति के योग भी बन रहे हैं, जिससे आपके धन कोष की स्थिति मजबूत होगी। व्यावसायिक योजनाओं को गति मिलेगी। आज आपके मान सम्मान में वृद्धि होगी। धार्मिक कार्यों में आज रुचि बढ़ेगी। विद्यार्थियों की शिक्षा में आ रही बाधा दूर होगी।

सिंह राशि

सिंह राशि वालों के लिए राजनीति के क्षेत्र में आज का दिन बहुत ही लाभदायक रहेगा। काफी समय से आपका कोई काम रुका हुआ है तो आज वह पूरा हो जाएगा जिससे आप काफी प्रसन्न नजर आएंगे। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें, धीमी पाचन शक्ति और नेत्र विकार की संभावना है। शाम का समय आज हास्य-विनोद और प्रिय लोगों के दर्शन में व्यतीत होगा। खान-पान का विशेष ध्यान रखें। आज धार्मिक कार्यों में संतान की रुचि बढ़ेगी। भाई बहनों का सहयोग प्राप्त होगा।

कन्या राशि

आज के दिन कन्या राशि के विद्यार्थियों को अधिक मेहनत की आवश्यकता होगी, तभी सफलता मिलती नजर आ रही है। यदि आपकी कोई पारिवारिक समस्या चल रही थी, तो वह आज समाप्त हो जाएगी, विपरीत परिस्थितियों में अपने क्रोध पर नियंत्रण रखें, अन्यथा आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है। परिवार में आज कोई मांगलिक कार्यक्रम हो सकता है, जिसमें परिवार के सभी सदस्य भी व्यस्त दिखाई देंगे। राजकीय सहयोग भी मिलेगा। शाम के समय अचानक धन लाभ होने के योग हैं।

तुला राशि

तुला राशि के विद्यार्थियों को आज शिक्षा और प्रतियोगिता के क्षेत्र में सफलता मिल रही है। आज आय के नए रास्ते खुलेंगे और नौकरीपेशा लोगों को सफलता मिलेगी, लेकिन अपनी वाणी पर संयम रखें, तभी आपको विशेष सम्मान की प्राप्ति होगी। व्यस्तता के कारण आज मौसम का प्रतिकूल असर आपकी सेहत पर पड़ सकता है, इसलिए सावधान रहें। आपको अपने जीवन साथी का विशेष सहयोग और साथ मिलेगा। शाम के समय की गई यात्रा सुखद और लाभकारी रहेगी।

वृश्चिक राशि

शुक्रवार को आज वृश्चिक राशि के जातकों को कुछ विपरीत परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है, लेकिन धैर्य से काम लें और अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें। आज का दिन आपके रुके हुए कार्यों को पूरा करने का है। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। आज शाम को परिजनों से मिलने और रात में मौज-मस्ती करने का अवसर मिलेगा। संतान के भविष्य को लेकर आज आप कोई नई योजना बना सकते हैं।

 धनु राशि

आज के दिन धनु राशि के जातकों का अगर कोई मामला कोर्ट कचहरी में चल रहा है तो वह आज समाप्त हो जाएगा और आपको विजय प्राप्त होगी। आज घरेलू सामानों पर पैसा खर्च होगा, लेकिन आपको अपनी आर्थिक स्थिति को ध्यान में रखकर ही पैसे खर्च करने होंगे। अगर आज आप पैसों के लेन-देन की सोच रहे हैं तो सावधान रहें। आज आपके विरोधी परास्त होंगे।
आज भाग्य 71% आपके पक्ष में रहेगा। भगवान विष्णु जी की आराधना करें।

मकर राशि

3 अक्टूबर का दिन मकर राशि वालों के लिए खर्चों को बढ़ाने वाला रहेगा। आज कारोबार में किए गए कुछ नए बदलावों से आपको भरपूर लाभ मिल रहा है, जिससे आप अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत करने में भी सफल रहेंगे। धार्मिक स्थलों की यात्रा का योग संध्या के समय प्रबल रहेगा, लेकिन वाहन में सावधानी रखें। शाम के समय वाहन खराब होने से धन खर्च बढ़ सकता है। विद्यार्थी यदि किसी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो उसमें सफलता प्राप्त करेंगे। पुत्र-पुत्री के विवाह के प्रसंग आज प्रबल हो सकते हैं।

कुंभ राशि

शुक्रवार के दिन कुंभ राशि वाले अगर किसी संपत्ति के क्रय-विक्रय का विचार कर रहे हैं तो उसके सभी संवैधानिक पहलुओं को गंभीरता से जांच लें, नहीं तो आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है। जीवनसाथी के अचानक शारीरिक कष्ट के कारण भागदौड़ और अधिक धन खर्च करने की स्थिति बन सकती है। यदि परिवार में लंबे समय से कोई विवाद चल रहा है तो वह फिर से उठ सकता है, लेकिन आज परिवार के बड़े बुजुर्गों के सहयोग से वह समाप्त हो जाएगा।

मीन राशि

आज के दिन मीन राशि के जातकों का वैवाहिक जीवन आनंदमय रहेगा। निकट और दूर की यात्रा हो सकती है। विद्यार्थी आज मानसिक और बौद्धिक भार से मुक्त होते दिख रहे हैं। शाम को कहीं जाने की महत्वपूर्ण सूचना मिल सकती है, जिससे आपका मन शांत रहेगा। माता-पिता की सलाह आज आपके लिए मददगार और उपयोगी साबित होगी जिससे आप उनके साथ समय बिताएंगे। व्यापार में बहुत अच्छा पैसा और लाभ मिलेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button