जबलपुरदेशभोपालमध्य प्रदेशराज्य

क्रिसमस ईव पर मचेगी तबाही! 14743 मील की रफ्तार से धरती की ओर बढ़ रही आफत, पढ़ें NASA का अपडेट

WhatsApp Icon
Join Yashbharat App

धरती पर एक बार फिर खतरा मंडरा रहा है। क्रिसमस से ठीक पहले 24 दिसंबर को अंतरिक्ष में दुर्लभ खगोलीय घटना हो सकती है। अमेरिका की स्पेस एजेंसी नासा ने एक और एस्ट्रॉयड का अलर्ट दिया है। वैज्ञानिकों के अनुसार, 120 फीट लंबा एस्ट्रॉयड धरती के आस-पास मंडरा रहा है। यह एक हवाई जहाज जितनी बड़ी चट्टान है, जो धरती के पास से गुजरने वाली है। एस्ट्रॉयड को अंतरिक्ष वैज्ञानिकों ने 2024 XN1 नाम दिया है।

एस्ट्रॉयड 14743 मील प्रति घंटे की रफ्तार से धरती की ओर बढ़ रहा है। यह धरती से 4480000 मील दूर से दूरी से गुजरेगा और यह दूरी धरती और चंद्रमा के बीच की दूरी से 16 गुना ज्यादा है। हालांकि इस एस्ट्रॉयड के धरती से टकराने की संभावना कम है, इसलिए डरने वाली कोई बात भी नहीं है, लेकिन अगर सोलर स्टॉर्म आया तो इसकी दिशा बदल सकती है। ऐसे में यह धरती से टकरा सकता है। इसलिए वैज्ञानिक इस एस्ट्रॉयड पर लगातार नजर बनाए हुए हैं।

अगले 5 एस्ट्रॉयड में से सबसे बड़ा एस्ट्रॉयड

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, वैज्ञानिकों ने आशंका जताई है कि एस्ट्रॉयड 2024 XN1 धरती के पास से गुजरने वाले अगले 5 एस्ट्रॉयड में सबसे बड़ा है। फिर भी इससे खतरा नहीं होने की बात नासा कह रहा है। नासा का एस्ट्रॉयड वॉच डैशबोर्ड ऐसी चीजों को ट्रैक करता है। NASA का यह डैशबोर्ड उन सभी एस्ट्रॉयड और उल्का पिंडों की जानकारी देता है, जो धरती के पास से गुजरते हैं या फिर धरती से टकरा सकते हैं।

नासा का डैशबोर्ड एस्ट्रॉयड की धरती से दूरी, उसके साइज और स्पीड के बारे में भी बताता है। इसलिए वैज्ञानिक पृथ्वी पर अंतरिक्ष से मंडरा रहे संभावित खतरे को पहले ही भांप लेते है। इस बार धरती के पास से गुजरने वाला यह एस्ट्रॉयड कई मायनों में खास है। वैज्ञानिकों के अनुसार, 2024 XN1 जैसे एस्ट्रॉयड सौरमंडल की उत्पत्ति को समझने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। इसलिए नासा इस एस्ट्रॉयड को ट्रैक करने के लिए मॉडर्न ट्रैकिंग टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल कर रही है, ताकि इसे सैंपल जुटाए जा सकें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Notifications Powered By Aplu