सिगरेट को लेकर महिला पुलिस-वकील में जमकर बहस… देखें… पूरा वीडियो…

एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां सार्वजनिक स्थान पर सिगरेट पीने को लेकर महिला पुलिस अधिकारी और एक वकील के बीच जोरदार बहस हो गई। यह विवाद इतना बढ़ा कि दोनों पक्षों के बीच तीखी झड़प हो गई। इस झड़प का वीडियो सोशल मीडिया पर खासा वायरल हो गया है। घटना 30 मई की बताई जा रही है। इसे एक्स पर कई हैंडल से पोस्ट किया गया है। इसमें पुलिस अधिकारी और वकील जोरदार बहस करते दिख रहे हैं।
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक महिला पुलिसकर्मी एक युवक को सार्वजनिक स्थान पर सिगरेट पीने के लिए डांट रही है। युवक अपनी पहचान आशीष नाम के वकील के रूप में बता रहा है। आशीष का आरोप है कि महिला पुलिस अधिकारी ने उसके हाथ पर मारकर जबरन सिगरेट गिरा दी। पुलिसकर्मी लगातार उसे समझा रही है। सार्वजनिक स्थान पर सिगरेट पीने की मनाही की बात कर रही है। उसे चौकी चलने को कह रही है, लेकिन वकील अपनी बात पर अड़ा दिखता है।
वकील ने लगाया आरोप
वायरल वीडियो में दोनों के बीच गर्मागर्म बहस होती दिख रही है। आशीष बार-बार खुद के साथ गलत व्यवहार का दावा करता है। वहीं पुलिस अधिकारी उसे कानून का पालन करने की सलाह देती नजर आ रही हैं। ये बहस धीरे-धीरे विवाद में बदल गई और राहगीरों की भीड़ जमा हो गई।







