भोपाल

राजधानी की सडक़ों पर लग रहा जाम, लोग परेशान

राजधानी की सडक़ों पर लग रहा जाम, लोग परेशान
– ट्रैफिक अमला चालानी कार्रवाई में व्यस्त
भोपाल यशभारत। शहर में वाहन चालकों को रोजाना जाम की स्थिति का सामाना करना पड़ रहा है। हालत यह है कि लोग कई घंटों तक जाम में फंसे रहते हैं। जिसके चलते परेशान हो रहे हैं। वहीं ट्रैफिक अमला व्यवस्था संभालने की बजाए चालानी कार्रवाई में ज्यादा व्यस्त नजर आ रहा है। शुक्रवार सुबह भी शहर के प्रमुख मार्गों पर यातायात के भारी दबाव के चलते जाम लग गया। जाम के कारण लोग ऑफिस पहुंचने में भी लेट हो गए। गौरतलब है कि गुरुवार शाम को भी एमपी नगर ज्योति टॉकीज से लेकर अन्नानगर चौराहे पर जाम लगा गया था। बताया जा रहा है कि एक बस के खराब होने के कारण जाम की स्थिति बनी। तीन से चार घंटे तक लोग जाम में फंसे रहे। लोगों का कहना है कि नगर निगम और यातायात पुलिस का अमल कार्ययोजना तैयार अभियान चलाए। जब तक नगर निगम योजना बनाकर अतिक्रमण विरोधी अभियान नहीं चलाया जाएगा तब तक वाहन चालक जाम की स्थिति से जूझते रहेंगे। शहर के अन्य स्थान ऐसे भी हैं जहां पर व्यवस्थाएं पूरी तरह से नदारद हैं। प्रभात चौराहे पर अप्सरा कॉम्प्लेक्स के पास, दूसरा आनंद नगर चौराहे पर और तीसरा गोविंदपुरा इंडस्ट्रीयल एरिया के पास। ट्रैफिक जाम के कारण न केवल वाहन चालक परेशान होते हैं, बल्कि आसपास कारोबार करने वाले दुकानदारों को भी दिक्कत होती है। शाम के समय कई बार तो जाम के कारण लोग 20 से 30 मिनट तक नहीं निकल पाते हैं। जाम से मुक्ति दिलाने के लिए अतिक्रमण हटाओ मुहिम भी कई बार चलाई गई, लेकिन कार्रवाई बेअसर हो गई। अस्थाई अतिक्रमण को हटाने के साथ नगर निगम के अमले ने दुकानों के सामने बने शेड कई बार हटाए, लेकिन कार्रवाई बेअसर साबित हुई है। नगर निगम की कार्रवाई के बेअसर होने के पीछे मुख्य कारण यह है कि अस्थाई दुकानदार नगर निगम की टीम के आते ही दुकान हटा लेते हैं और जब टीम
चली जाती है, फिर से दुकान लगाकर बैठ जाते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button