जबलपुरदेशभोपालमध्य प्रदेशराज्य

जिला अस्पताल में महिलाओं के बीच जमकर चप्पलेंः… देखें वीडियो…

मुरैना। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक अस्पताल में दो महिलाएं एक-दूसरे पर चप्पल चलाती हुई नजर आ रही है। वीडियो मुरैना जिले के अस्पताल का बताया जा रहा है। वीडियो में नजर आ रहा है कि चप्पल के बाद दोनों महिलाओं के बीच हाथपाई तक हो रही है जिसके बाद अस्पताल में मौजूद लोग दोनों को अलग करा रहे हैं।

इनमें से एक आशा कार्यकर्ता बताई जा रही है। दोनों के बीच चप्पल चलने का वीडियो मौके पर मौजूद एक व्यक्ति ने बना लिया। जानकारी के मुताबिक मुरैना जिला अस्पताल में लंबे समय से दलाल महिलाओं का बोलबाला है। ये दलाल महिलाएं अस्पताल में आने वाली प्रसुताओं को बहला फुसला कर प्राइवेट अस्पतालों में ले जाती हैं, जहां से उनको मोटा कमीशन मिलता है। इन महिलाओं में कुछ आशा कार्यकर्ता भी शामिल हैं। जिन निजी अस्पतालों में इन प्रसूताओं को ले जाया जाता है, वहां के प्रबंधन से इन्हें मोटी रकम मिलती है। हैरानी वाली बात तो यह है कि जिम्मेदार दलालों के खिलाफ कोई भी कार्रवाई नहीं करते। दरअसल, जिला अस्पताल में प्रसूताएं भर्ती होती हैं। दलाल महिलाएं प्रसुताओं और उनके परिजनों से संपर्क करती हैं। उन्हें जिला अस्पताल में व्यवस्थाएं ठीक नहीं होने से उनकी जान को खतरा बताकर उन्हें डराती है। उसके बाद उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती करवा देती थी। यहां प्रति प्रसूता के हिसाब से संबंधित निजी की अस्पताल प्रबंधन उनको 5 से 10ः के हिसाब से कमीशन देता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon Join Youtube Channel