भोपाल

ट्रेन में महिला यात्रियों को निशाना बनाता था युवक 

ट्रेन में महिला यात्रियों को निशाना बनाता था युवक
– रैकी करने के बाद देता था वारदात को अंजाम
यशभारत भोपाल। ट्रेनों में चोरी की वारदात करने वाले शातिर चोर को गिरफ्तार करने में जीआरपी अमले को सफलता मिली है। आरोपी ट्रेन में सफर करने वाली महिला यात्रियों को निशाना बनाता था। रैकी करने के बाद चोरी की वारदात को अंजाम देता था। जीआरपी अमले ने 3 लाख 75 हजार रुपए का चोरी का माल बरामद किया है। आरोपी को पकडऩे के लिए एसपी रेल राहुल लोढ़ा ने निर्देश दिए थे। जीआरपी अधिकारियों की एक टीम गठित की गई थी। अतिरिक्ति पुलिस अधीक्षक रेल नीतू डावर व उप पुलिस अधीक्षक रामस्नेही चौहान के मार्गदर्शन में गठित टीम ने चोर सुराग लगाया। थाना प्रभारी निरी बीबी एस परिहार के नेतृत्व मे थाना जीआरपी बीना को ट्रेनों में महिला यात्रियों के पर्स से आभूषण चोरी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर चोरी गया मशरूका जप्त करने में बडी सफलता प्राप्त हुई । प्राप्त जानकारी के अनुसार 5 दिसंबर को फरियादी आसा राजौरिया द्वारा चोर की रिपोर्ट लिखवाई गई थी। आसा ने बताया कि मेमो ट्रेन से मंडीबामौरा से बीना की यात्रा अपनी सासु मां के साथ कर रही थी उसी समय रेल्वे स्टेशन मंडीबामौंरा से ट्रेन मे चढते समय किसी अज्ञात वदमाश द्वारा लेडीज पर्स की चैन खोलकर उसके अंदर रखा एक छोटा पर्स चोरी कर लिया गया था जिसके अंदर सोने चांदी के जेवर रखे हुए थे। पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज किया गया था। टीम ने सीसीटीवी की मदद से आरोपियों का सुराग लगाया। महाराष्ट्र निवासी एक युवक को गिरफ्तार किया गया था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button