दोस्त से बात रहा था युवक, बाइक सवार लूट ले गए मोबाइल

दोस्त से बात रहा था युवक, बाइक सवार लूट ले गए मोबाइल
भोपाल, यशभारत। राजधानी केबागसेवनिया थाना इलाके में दोस्त का इंतजार कर रहे युवक पर युवक पर झपट्टा मारकर स्कूटी सवार बदमाश मोबाइल लूट ले गए। वारदात सोमवार सुबह हबीबगंज अंडर ब्रिज पुलिया के पास की है। वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस ने अज्ञात स्कूटी सवार बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज कर आसपास लगे सीसीटीवी खंगाल रही है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार फरियादी अजहर खान पुत्र रमजान खान उम्र 26 वर्ष मयूर विहार कॉलोनी में रहता है। और प्रायवेट काम करता है। अजहर खान अपने दोस्त बॉबी खान के साथ हबीबगंज अंडर ब्रिज पुलिया के पास खड़े होकर आर्यन का इंतजार कर रहा था। इसी बीच स्कूटी पर सवार तीन बदमाश आए और बॉबी खान के हाथ से उसका मोबाइल फोन झपटकर ले गए। जब दोनों दोस्त कुछ समझ पाते बदमाश मौके से फरार हो चुके थे।







