बेटी को लेने जा रहा पूरा परिवार सड़क हादसे में घायलः 32 लोग घायल, ड्राइवर फरार

मंडला जिले के ग्राम अण्ढार से ताकवेली जा रही एक ऑटो क्रमांक MP 20 P 8154 आज दोपहर लगभग 2 बजे जमगांव के पास पुलिया के पास अनियंत्रित होकर पलट गई। इस दुर्घटना में ऑटो में सवार 32 लोगों को गंभीर चोटें आई हैं। बताया जा रहा है कि ऑटो चालक तेज गति और लापरवाही से वाहन चला रहा था।
ग्राम अण्ढार निवासी सोमसिंह मरकाम की बेटी रजनी की शादी में “लुवायना” (विदाई) के लिए ग्रामीण ऑटो में सवार होकर मनेरी के पास ताकवेली जा रहे थे। रास्ते में यह हादसा हो गया। दुर्घटना के बाद मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। ऑटो चालक भीड़ देखकर वाहन छोड़कर फरार हो गया।
स्थानीय लोगों ने तत्काल 108 एम्बुलेंस और 100 डायल पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची एम्बुलेंस और पुलिस की मदद से सभी घायलों को कुण्डम अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।
घायलों का विवरण:
घायलों में स्वयं शिकायतकर्ता के अलावा सोमवती, लक्ष्मी बाई, अमर सिंह, सम्पत सिंह, निरपत सिंह, जयंती बाई, छोटेलाल भवेदी, पुनिया बाई, गोलू मरकाम, सिंगरो बाई, सरिता बाई, पान बाई, नेहा मरकाम, मूलचंद मरावी, ललिता बाई, ज्योति भवेदी, कमला बाई, तुलसीराम, प्रियंका मरावी, नान बाई मरकाम, कल्लू मरकाम, लाल मेन, दुजिया बाई मरावी, तितरा परस्ते, मैकी बाई मरकाम, सुनीता बाई मरावी, माया मार्को, रामचरण मरकाम, राम बाई, नरमी मरावी और मैकू मरकाम शामिल हैं। कई घायलों को सिर, हाथ, पैर और शरीर के विभिन्न हिस्सों में गंभीर चोटें आई हैं, जिनमें से कुछ को काफी खून भी निकला है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और फरार ऑटो चालक की तलाश जारी है।







