देशमध्य प्रदेश

इंतजार की घड़ियां समाप्त,PM दिखाएंगे धनबाद-पोत्तनूर अमृत भारत को हरी झंडी

11 मार्च को उद्घाटन स्पेशल 13 की देर शाम या रात तक धनबाद आएगी

इंतजार की घड़ियां समाप्त,PM दिखाएंगे धनबाद-पोत्तनूर अमृत भारत को हरी झंडी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कोयंबटूर-धनबाद अमृत भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। तिरुचिरापल्ली में मुख्य समारोह का आयोजन होगा, जहां नागरकोल

News Article Hero Image

 धनबाद। इंतजार की घड़ियां समाप्त। बुधवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बहुप्रतिक्षित (कोयंबटूर) पोत्तनूर-धनबाद अमृत भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे। तमिलनाडु के तिरुचिरापल्ली स्टेशन पर मुख्य समारोह आयोजित होगा, जहां से पोत्तनूर-धनबाद और नागरकोल-चर्लपल्ली अमृत भारत एक्सप्रेस को एक साथ हरी झंडी दिखाकर रवाना किया जाएगा।

11 मार्च को उद्घाटन स्पेशल 13 की देर शाम या रात तक धनबाद आएगी। 14 मार्च को धनबाद से पोत्तनूर के लिए उद्घाटन स्पेशल बन कर चलेगी। शाम में सांसद ढुलू महतो व स्थानीय विधायक ट्रेन को ग्रीन सिग्नल दिखाकर रवाना करेंगे। धनबाद स्टेशन के प्लेटफॉर्म आठ पर उद्घाटन समारोह आयोजित होगा। समारोह दोपहर दो बजे या शाम पांच बजे आयोजित होगा, इसकी आधिकारिक सूचना शीघ्र जारी कर दी जाएगी।

 परिचालन 21 मार्च से संभावित

16619 पोत्तनूर – धनबाद अमृत भारत एक्सप्रेस प्रत्येक शनिवार को सुबह 6:15 पर चलकर सोमवार तड़के चार बजे धनबाद आएगी। 16620 धनबाद-पोत्तनूर अमृत भारत प्रत्येक सोमवार को दोपहर 2:00 बजे चलकर बुधवार दिन में 11:20 पर पोत्तनूर पहुंचेगी। नियमित सेवा पोत्तनूर से 21 मार्च व धनबाद से 23 मार्च से शुरू होने की संभावना है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button