भोपाल

उवेर चालक को लूटने वाले शातिर बदमाश गिरफ्तार -लूटी गई बाइक और मोबाइल बरामद

उवेर चालक को लूटने वाले शातिर बदमाश गिरफ्तार
-लूटी गई बाइक और मोबाइल बरामद
भोपाल, यशभारत।
गौतम नगर थाना क्षेत्र में गुरुवार रात एक उवेर चालक को सूनसान स्थान पर चाकू अड़ाकर उसकी बाइक और मोबाइल लूटने वाले शातिर बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से लूटी गई बाइक और मोबाइल बरामदक कर लिया है।
एसीपी हनुमानगंज राकेश सिंह बघेल ने बताया कि मूलत: ग्राम चिखली रयैत विजादेही जिला बैतूल निवासी मौजीलाल पुत्र साहब लाल(25) उवेर बाइक चालक है और शहंशाह गार्डन अशोका गार्डन में किराए के मकान में रहकर प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी कर रहा है। गुरुवार रात करीब ग्यारह बजे उसे करोंद मंडी के पास की बुकिंग मिली थी। इस कारण वह अपनी बाइक से पेसेंजर को लेने के लिए करोंद मंडी की ओर जा रहा था। जब वह रेश्म केंद्र के पास सुनसान स्थान पर पेशाब करने के लिए रूका। तभी पीछे से बाइक सवार दो अज्ञात बदमाश उसके पास पहुंचे और चाकूू अड़ा कर बाइक की चाबी छीनी और जेब में रखा मोबाइल लूट लिया। इसके बाद दोनों बदमाश फरियादी की बाइक और मोबाइल लेकर फरार हो गए। लूट की वारदात के बाद फरियादी डर के कारण घर चला गया। जहां से अगले दिन थाने पहुंचा और आरोपियों के खिलाफ लूटपाट का केस दर्ज कराया था।
पुलिस टीम आरोपियों की तालश में इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद ले रही थी। वहीं मुखबिर तंत्र को भी सक्रिय किया गया था। इसी बीच सोमवार को मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने दो संदिग्धों को हिरासत मेें लेकर पूछताछ की तो उन्होंने अपना जुर्म कबूल करते हुए फरियादी मौजीलाल यादव से मोबाइल, नगदी और बाइक लूट की वारदात को अंजाम देना कबूल किया। पुलिस ने आरोपियों की पहचान फिजा कॉलोनी निशातपुरा निवासी जुनेद खान पुत्र मोहम्मद अतीक खान(22) और वकील कॉलोनी निशातपुरा निवासी शमीम अली पुत्र मोहम्मद कलीम(19) के रूप में की है। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर फरियादी की लूटी हुई बाइक, दो मोबाइल फोन बरामद किए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button