फिर एक्टिव हुआ सिस्टम भारी बारिश की संभावना

फिर एक्टिव हुआ सिस्टम भारी बारिश की संभावना

जबलपुर यश भारत। बंगाल की खाड़ी में तैयार हुआ नया सिस्टम एक्टिव होने के कारण एक बार फिर जिले में तेज बारिश की संभावनाएं बढ़ गई है। आज सुबह से भी बारिश का दौर रुक रुक कर जारी था। हालाकी पिछले दो दिनों से बारिश से थोड़ी राहत रही है और नाम मात्र की वर्षा दर्ज की गई थी। बारिश थमने के कारण जहां लोगों ने राहत की सांस ली थी वही एक बार फिर लोगों को तेज बारिश के कारण उत्पन्न होने वाली समस्याओं से दो चार होने के के चांस बढ़ गए हैं। मौसम के संबंध में जानकारी देते हुए मौसम कार्यालय प्रभारी डीके तिवारी ने बताया कि मंगलवार को अधिकतम तापमान 33.7 डिग्री दर्ज किया गया था

जो सामान्य से एक डिग्री अधिक रहा जबकि कल शाम तक कल बारिश का आंकड़ा 573.2 मिलीमीटर पर रहा। पिछली 24 घंटे में आज सुबह 8:30 तक मात्र 2.02 मिमी वर्षा दर्ज की गई और आंकड़ा 575.4 मिलीमीटर पर था जो 30 इंच से थोड़ा ज्यादा है। मौसम कार्यालय प्रभारी ने आने वाले घंटे में तेज बारिश की संभावना जताई है।
.jpeg)
बरगी बांध का जल स्तर 416.70 मीटर बारिश थमने के बाद फिलहाल बरगी बांध के पांच गेट आधा मीटर खुले हुए हैं और इन गेटों के जरिए 17999क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है। आज सुबह बांध का जल स्तर 416.70 मीटर था। गौरतलब है की पिछले दिनों हुई तेज बारिश के बाद बांध के कैचमैंट एरिया में हुई झमाझम बारिश के कारण बांध के जलस्तर में उल्लेखनीय इजाफा हो रहा था जिसको नियंत्रित करने के लिए तीन चरणों में बांध के 17 गेट खोले गए थे। हालाकी बाद में जल स्तर नियंत्रित होने के बाद 12 गेट बंद कर दिए गए।







