भोपालमध्य प्रदेश

बिना टिकट यात्रा करने वालों से रेल विभाग ने वसूला 30.48 करोड़ का जुर्माना

Table of Contents

बिना टिकट यात्रा करने वालों से रेल विभाग ने वसूला 30.48 करोड़ का जुर्माना

​9 माह में पकड़े गए 4.75 लाख मामले, दिसंबर में ही 3.77 करोड़ की राजस्व प्राप्ति

​भोपाल, यशभारत। पश्चिम मध्य रेल, भोपाल मंडल ने चालू वित्तीय वर्ष में बिना टिकट और अनियमित तरीके से यात्रा करने वाले यात्रियों के खिलाफ अपनी पकड़ मजबूत कर ली है। मंडल ने अप्रैल से दिसंबर 2025 तक के शुरुआती नौ महीनों में विशेष टिकट जांच अभियान चलाकर कुल 30.48 करोड़ रुपये का राजस्व अर्जित किया है। इस अवधि के दौरान कुल 4.75 लाख यात्रियों को नियमों का उल्लंघन करते हुए पकड़ा गया।

​दिसंबर में सख्त रहा अभियान
​रेलवे द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, केवल दिसंबर 2025 के महीने में ही टिकट निरीक्षकों ने सघन चेकिंग अभियान चलाया। इस एक महीने में बिना टिकट, अनबुक्ड लगेज और अनियमित टिकट के 58,732 मामले दर्ज किए गए, जिनसे जुर्माने के तौर पर 3 करोड़ 77 लाख रुपये की वसूली की गई। रेलवे के अनुसार, टिकट चेकिंग का उद्देश्य केवल राजस्व कमाना नहीं, बल्कि वास्तविक यात्रियों की सुविधा सुनिश्चित करना और अनाधिकृत प्रवेश को रोकना है।

​रेल प्रशासन ने सख्त लहजे में यात्रियों से अपील की है कि वे हमेशा उचित टिकट लेकर ही यात्रा करें। वाणिज्य विभाग और आरपीएफ के समन्वय से ट्रेनों और स्टेशनों पर यह चेकिंग अभियान भविष्य में और भी तेज किया जाएगा। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि बिना टिकट यात्रा करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button