
जबलपुर यशभारत। थाना अधारताल में 17 अगस्त को मुकुंद केशरी उम्र 51 वर्ष निवासी कचनार संभार नेपियर टाउन निवासी ने ओमती थाने मै रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसकी ओम इंजीनियरिंग वर्क्स इंडस्ट्रीरियल एरिया रिछाई में फैक्ट्री है जिसमे ंदालमिल तथा चावल मिल की मशीनों का निर्माण किया जाता है दिनांक 15 अगस्त को वह फैक्ट्री से रात लगभग 9-30 बजे घर आ गया था फैक्ट्री के चौकीदार शिवम शर्मा मेन गेट के पास था जिसे छोड़कर आया था। 16 तारीख को सुबह लगभग 9 बजे फैक्ट्री के सुपरवाईजर अमर यादव फैक्ट्री पहुॅचा जिसने उसे फोन से बताया कि फैक्ट्री की पीछे वाली दीवाल में होल बना है एवं फैक्ट्री का सामान चोरी हो गया है।उसने फैक्ट्री पहुंचकर देखा दीवाल में इंट तोड़कर कोई अज्ञात चोर उसकी फैक्ट्री के अंदर रखी 38 नग भट्टी की जाली, 7 नग पटका मशीन की प्लेट, 5 नग रोल मशीन प्लेट, 2 नग रोल मशीन बड़ी प्लेट कुल कीमती लगभग 90 हजार रूपये की चोरी कर ले गया है। अज्ञात 2-3 चोरों द्वारा फैक्ट्री की दीवाल तोड़कर चोरी की गयी हैं। रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 761/25 धारा 331(4), 305 बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। थाना प्रभारी अधारताल प्रवीण कुमरे ने बताया कि
दौरान विवेचना के मिले सीसीटीव्ही फुटेज के आधार पर चिन्हित करते हुये तापस मलिक उम्र 37 वर्ष निवासी न्यू अंजली कालोनी रिछाई रांझी को अभिरक्षा लेकर पूछाताछ पर अपने साथी गांधी गोटिया, मुक्ति उर्फ मोहित के साथ चोरी करना स्वीकार करतें हुये चुराया हुआ सामान आपस में बांट लेना बताया। आरोपी तापस मलिक के कब्जे से घटना में प्रयुक्त ग्रे कलर की एक्सिस एवं लोहे की 14 नग प्लेट, कीमती 30 हजार रूपये की जप्त करते हुये आरोपी को प्रकरण में विधिवत गिरफ्तार करते हुये न्यायिक अभिरक्षा में जेल निरूद्ध कराया गया।
उल्लेखनीय है कि पकडा गया आरोपी अपराधी प्रवृत्ति का है जिसके विरूद्ध हत्या का प्रयास, लूट, अवैध वसूली, मारपीट, आर्म्स एक्ट, विस्फोटक पदार्थ अधिनियम, दहेज एक्ट के 23 अपराध पंजीबद्ध है।






