भोपाल

डंडे से हमला कर किसान को लूटने वाला चंद घंटे में गिरफ्तार -आरोपी आदपन अपराधी, लूटी गई बाइक और मोबाइल बरामद

डंडे से हमला कर किसान को लूटने वाला चंद घंटे में गिरफ्तार
-आरोपी आदपन अपराधी, लूटी गई बाइक और मोबाइल बरामद
भोपाल, यशभारत।
्रबैरसिया थाना क्षेत्र में मंगलवार-बुधवार की रात किसान पर डंडे से हमला कर मोबाइल और बाइक लूटने वाले शातिर बदमाश को पुलिस ने चंद घंटे में धरदबोचा। पुलिस ने आरोपी के पास से किसान से लूटी गई बाइक और मोबाइल भी बरामद कर लिया है।
टीआई विरेन्द्र सेन ने बताया कि ग्राम रमगढ़ा निवासी सरजन सिंह गुर्जर(45)खेती-किसानी करते हैं। मंगलवार-बुधवार की रात उसका छोटा भाई राधेश्याम कटनी से बैरसिया पहुंचा था। जिसे लेने के लिए सरजन सिंह अपनी बाइक से बैरसिया आ रहा था। रात करीब दो बजे जब वह ग्राम इमलिया स्वरूप पुलिया के पास पहुंचा, तभी एक अज्ञात व्यक्ति ने उसे हाथ देकर रोका। इससे पहले ही फरियादी कुछ समझ पाता आरोपी ने डंडा दिखाकर उससे पैसों व अन्य सामान देने की मांग की, इस पर फरियादी ने मना कर दिया। इसी दौरान आरोपी ने उस पर डंडे से हमला कर मोबाइल और बाइक छीनी और फरार हो गया। वारदात के बाद फरियादी ने थाने पहुंच कर पूरा घटनाक्रम बताया और अज्ञात के खिलाफ लूटपाट का केस दर्ज कराया था। पुलिस ने मामले की जांच कर मुखबिर की सूचना पर नलखेड़ा के पास से घेराबंदी कर आरोपी अभिषेक अहिरवार(20) को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी गुनगा थाना क्षेत्र का रहने वाला है, पुलिस ने आरोपी के पास से फरियादी की बाइक और मोबाइल बरामद कर ली है। आरोपी के खिलाफ पूर्व में आपराधिक मामले दर्ज हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button