जबलपुरमध्य प्रदेश

कठौंदा स्थित सी एंड डी प्लांट का निगमायुक्त ने किया निरीक्षण

अवैध मलबा को यहॉं-वहॉं फेंकने पर लगाया जायेगा 1 हजार रूपये का जुर्माना

जबलपुर,यशभारत। नगर निगम जबलपुर शहर को स्वच्छ और पर्यावरण-अनुकूल बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठा रहा है। निगमायुक्त रामप्रकाश अहिरवार के निर्देशानुसार, कठौंदा स्थित निर्माण एवं विध्वंश अपशिष्ट प्रसंस्करण इकाई को पूरी क्षमता के साथ नियमित रूप से संचालित किया जा रहा है, जिसका मुख्य उद्देश्य शहर से निकलने वाले मलबे का वैज्ञानिक और सुरक्षित निपटान करना है। इस प्लांट के माध्यम से निर्माण कार्यों से निकलने वाले मलबे का प्रसंस्करण किया जाता है, जिससे शहर में जगह-जगह मलबा फेंकने की समस्या को नियंत्रित किया जा सके।

WhatsApp Image 2025 12 07 at 11.58.02

नागरिकों के लिए संग्रहण सुविधा और टोल-फ्री नंबर 1800-890-9055

निगमायुक्त रामप्रकाश अहिरवार ने बताया कि नागरिकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए, नगर निगम ने शहर के अलग-अलग संभागों के अंतर्गत चार संग्रहण केंद्र स्थापित किए हैं, जहाँ लोग स्वयं अपना निर्माण और विध्वंस का मलबा जमा कर सकते हैं। इसके अलावा, जिन नागरिकों को अपने घर या दुकान के मलबे को प्रसंस्करण हेतु निगम से संग्रहित करवाना है, वे टोल-फ्री नंबरः 1800-890-9055 पर कॉल कर सकते हैं।

WhatsApp Image 2025 12 07 at 11.58.07

यूजर चार्ज और जुर्माने का प्रावधान

निगमायुक्त ने बताया कि निगम ने इस संग्रहण सेवा के लिए एक निर्धारित यूजर चार्ज लागू किया है, जो 392 रूपये प्रति टन है। नगर निगम ने यह भी स्पष्ट किया है कि अवैध रूप से मलबा फेंकने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। निगम अधिकारियों द्वारा निरीक्षण के दौरान यदि किसी भी नागरिक के घर या दुकान के सामने निर्माण एवं विध्वंश अपशिष्ट (मलबा) पाया जाता है, तो उल्लंघन पर 1 हजार रूपये का जुर्माने का प्रावधान है।

WhatsApp Image 2025 12 07 at 11.58.12

नगर निगम जबलपुर ने शहर के सभी नागरिकों से अपील की है कि वे इस निर्धारित व्यवस्था का पालन करें और शहर को स्वच्छ, सुंदर और पर्यावरण-अनुकूल बनाने के इस प्रयास में निगम का सहयोग करें। उल्लेखनीय है कि वेस्ट टू एनर्जी प्लांट का संचालन कुंदन ग्रीन एनर्जी के द्वारा किया जा रहा है। इनके द्वारा किए जा रहे है टेस्टिंग कार्यों का निगमायुक्त राम प्रकाश अहिरवार ने सघन निरीक्षण किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button