जबलपुरदेशभोपालमध्य प्रदेशराज्य

प्रेमी ने हत्या कर नदी में फेंका था बीटीसी छात्रा का शव, पुल‍िस को बताई प्रेमिका के कत्ल की वजह

यूपी के मुरादाबाद में मैनाठेर थाना क्षेत्र के गांव नगलिया मशकूल से बीती 20 मई से लापता छात्रा का कंकालनुमा शव गुरुवार रात छजलैट थाना क्षेत्र में गागन नदी से बरामद हुआ है। पुलिस ने बीटीसी छात्रा के प्रेमी की निशानदेही पर शव बरामद किया है। आरोपी ने पुलिस को यह भी बताया कि वह युवती से प्रेम करता था। युवती की शादी कहीं दूसरी जगह तय हो गई थी इसलिए उसने उसकी हत्या कर दी।

थाना मैनाठेर के गांव नगलिया मशकूल निवासी रामपाल की बेटी किरन बीटीसी कर रही थी। बताया गया कि बीते 20 मई को किरन संदिग्ध हालात में घर से लापता हो गई। उसके पिता ने मैनाठेर थाना क्षेत्र के ही रहने वाले केहर सिंह के खिलाफ बहलाफुसला कर अगवा करने का केस दर्ज करा दिया था। रिपोर्ट दर्ज करने के बाद से पुलिस तलाश में जुटी थी। गुरुवार को मैनाठेर पुलिस ने आरोपी केहर सिंह को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी।

पूछताछ के दौरान आरोपी प्रेमी ने पुलिस को बताया कि उसने छात्रा की हत्या कर दी है और शव को छजलैट क्षेत्र में फेंक दिया है। पूछताछ के बाद पुलिस आरोपी को लेकर छजलैट थाना क्षेत्र में खुशहालपुर औन नन्हैड़ा के बीच गागन नदी किनारे पहुंची। वहां आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने नदी से युवती का कंकालनुमा शव बरामद कर लिया। पुलिस ने उसे कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

एसपी सिटी कुंवर आकाश सिंह ने बताया कि युवती के अपहरण के मामले में आरोपी प्रेमी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। जल्द ही वारदात का खुलासा किया जाएगा। मामले में हर स्तर से तफ्तीश की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button