भोपालमध्य प्रदेश

रफ्तार का कहर: राजधानी में दो हादसों ने ली दो जान

Table of Contents

रफ्तार का कहर: राजधानी में दो हादसों ने ली दो जान

ईंटखेड़ी में हार्वेस्टर ने बाइक सवार को रौंदा, सुभाष नगर ब्रिज पर कार की टक्कर से बुजुर्ग महिला की मौत

​भोपाल, यशभारत। राजधानी के ईंटखेड़ी और ऐशबाग थाना क्षेत्रों में हुए दो सड़क हादसों ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। ईंटखेड़ी में बाइक से गिरने के बाद एक युवक हार्वेस्टर की चपेट में आ गया, वहीं ऐशबाग में लापरवाही से कार चला रही महिला ने पैदल जा रही बुजुर्ग महिला को टक्कर मार दी। दोनों ही मामलों में पीड़ितों की हमीदिया अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई।

​बाइक से गिरते ही काल बनकर आया हार्वेस्टर, मिस्त्री की दर्दनाक मौत
अयोध्या बायपास निवासी नीलेश रैकवार (31) के लिए सोमवार का दिन काल बनकर आया। ईटखेड़ी थाना इलाके के लांबाखेड़ा ब्रिज के पास नीलेश की बाइक अनियंत्रित होकर दूसरी बाइक से टकरा गई। जैसे ही नीलेश सड़क पर गिरा, पीछे से आ रहे हार्वेस्टर का भारी पहिया उसे कुचलता हुआ निकल गया। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

​सुभाष नगर ओवरब्रिज पर महिला कार चालक की लापरवाही, बुजुर्ग को कुचला
ऐशबाग क्षेत्र के सुभाष नगर ओवरब्रिज पर पैदल जा रही 62 वर्षीय प्यारी बाई को एक तेज रफ्तार कार ने पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि महिला के सिर में गंभीर चोटें आईं। हालांकि कार चला रही महिला ने तुरंत घायल को अस्पताल पहुँचाया, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका। पुलिस ने दोनों मामलों में वाहन जब्त कर लिए हैं और पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button