डेयरी व्यवसाय को बढ़ावा देने के लिए सरकार कर ही प्रयास

डेयरी व्यवसाय को बढ़ावा देने के लिए सरकार कर ही प्रयास
भोपाल यशभारत। पुशपालन एवं डेयरी विभाग के मंत्री लखन पटेल ने विभागीय कार्यक्रमों, योजनाओं की समीक्षा कर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। पटेल ने गौसंवर्धन गौसंरक्षण तथा प्रदेश में दुग्ध उत्पादन और डेयरी व्यवसाय को बढ़ावा देने के लिए नवीन प्रचलित डॉ. भीमराव अंबेडकर कामधेनु योजना के विषय में विस्तृत समीक्षा की। योजना के प्रावधानों को और अधिक पारदर्शी बनाए जाने के विषय में निर्देशित किया गया। विभाग में प्रचलित डेयरी प्लस योजना के अंतर्गत पशुओं के वितरण व्यवस्था को सुधार किए जाने की आवश्यकता हेतु निर्देश दिए गए। बैठक में उमाकांत उमराव प्रमुख सचिव मध्य प्रदेश शासन पशुपालन एवं डेयरी विभाग, डॉ. पीएस पटेल, संचालक पशुपालन एवं डेयरी विभाग, मध्य प्रदेश पशुधन एवं कुक्कुट विकास निगम के कार्यपालिक संचालक डॉ. प्रवीण शिंदे तथा संचालनालय से अतिरिक्त उपसंचालक डॉ. प्रियकांत पाठक उपस्थित रहे ।







