नहाय-खाय के साथ सूर्योपासना का चार दिवसीय छठ महापर्व व व्रत शुरू

नहाय-खाय के साथ सूर्योपासना का चार दिवसीय छठ महापर्व व व्रत शुरू
यश भारत भोपाल। भोजपुरी भाषी विकास मंच के मीडिया प्रभारी ने छोटे लाल गिरी ने बताया की भोपाल में सभी 54 घाटो पर भोजपुरी भाषी विकास मंच द्वारा मनाई जाएगी छठ पूजा
राजधानी के सभी प्रमुख 54 घाटों पर उत्सव में आस्था का ज्वार चरम पर है।
भोजपुरी भाषी विकास मंच के मीडिया प्रभारी छोटेलाल गिरी ने बताया कि इस बार लाखों श्रद्धालुओं के घाटों पर पहुंचने की संभावना है। उन्होंने कहा कि शहर के उत्तर भारतीय समुदाय में छठ पूजा को लेकर भारी उत्साह है। बाजारों में पूजा सामग्री, सूप-दऊरा, ठेकुआ मोल्ड, फल और साज-सज्जा की वस्तुओं की बिक्री में जबरदस्त बढ़ोतरी हुई है। साथ ही 5 no. पार्क में छठ घाट पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा जिसमें भोजपुरी कलाकार पवन गिरी द्वारा प्रस्तुति दी जाएगी एवं छठ माता का मंदिर का भव्य मंदिर तैयार हो चुका है जिसका लोकार्पण कल दिनांक 27 अक्टूबर 2025, सोमवार विशेष अतिथि क्षेत्रीय विधायक भगवान दास सबनानी ,पूर्व विधायक पीसी शर्मा, भाजपा जिला अध्यक्ष रविंद्र यति नगर निगम अध्यक्ष किशन सूर्यवंशी वार्ड 46 के पार्षद गुड्डू चौहान द्वारा किया जाएगा।






