जबलपुरदेशभोपालमध्य प्रदेशराज्य

कमला पसंद और राजश्री कंपनी के मालिक की बहू ने की खुदकुशी

सुसाइड नोट में लिखा- प्‍यार नहीं-भरोसा नहीं

Table of Contents

कमला पसंद और राजश्री कंपनी के मालिक की बहू ने की खुदकुशी

सुसाइड नोट में लिखा- प्‍यार नहीं-भरोसा नहीं

 

kamla pasand (3)

नई दिल्ली:यश भारत ,मशहूर पान मसाला कंपनी कमला पसंद और राजश्री पान मसाला के मालिक कमल किशोर की पुत्रवधू दीप्ति चौरसिया ने मंगलवार शाम दिल्ली के वसंत विहार स्थित आवास में खुदकुशी कर ली है। पुलिस के अनुसार, उनका शव पंखे से लटका मिला है।

पुलिस को मौके से एक सुसाइड नोट भी मिला है। जिसमें उन्होंने किसी पर आरोप नहीं लगाया है। सुसाइड नोट में लिखा गया है कि ‘अगर किसी रिश्ते में प्यार और विश्वास नहीं है तो फिर रिश्ते में रहने और जीने की वजह क्या है।’ हालांकि मृतका दीप्ति के स्वजन ने ससुराल पक्ष पर आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया है।

पति ने कर रखी दो शादियां

प्राप्त जानकारी के अनुसार, दीप्ति की शादी वर्ष 2010 में कमल किशोर के बेटे अर्पित चौरसिया से शादी हुई थी। दोनों का एक 14 साल का लड़का भी है। बताया जा रहा है कि दीप्ति और अर्पित के रिश्तों में पिछले कुछ सालों से खटास चल रही थी। इसका कारण है कि अर्पित ने दो शादी कर रखी है। उसकी दूसरी पत्नी दक्षिण भारत के फिल्मों की अभिनेत्री है। दीप्ति चौरसिया के आत्महत्या केस की जांच दिल्ली की वसंत विहार पुलिस कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button