भोपाल

IG इंटेलिजेंस का मोबाइल छीनने वाले बदमाश गिरफ्तार

IG इंटेलिजेंस का मोबाइल छीनने वाले बदमाश गिरफ्तार

भोपाल। राजधानी के सबसे सुरक्षित माने जाने वाले चार इमली इलाके में आईजी इंटेलिजेंस डॉ. आशीष (IPS) से हुई मोबाइल लूट की सनसनीखेज वारदात का भोपाल पुलिस ने खुलासा कर दिया है। हबीबगंज पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है और लूट में इस्तेमाल किया गया सामान भी बरामद कर लिया है।

मिली जानकारी के अनुसार यह घटना 23 सितंबर की रात करीब 10:05 बजे की है। आईजी इंटेलिजेंस डॉ. आशीष, जो कि भोजन के बाद घर के बाहर टहल रहे थे, तभी एक मोटर साइकिल पर सवार तीन अज्ञात लड़कों ने उनके हाथ से दो मोबाइल फोन (एक Samsung Galaxy S-20 FE 5G और एक आईफोन) झपट लिए और फरार हो गए।
इस हाई-प्रोफाइल मामले की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। पुलिस आयुक्त हरिनारायणचारी मिश्र के निर्देश पर तत्काल विशेष टीमों का गठन किया गया। पुलिस ने एक सैकड़ा (100) से अधिक सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले।
मुखबिर तंत्र और साइबर टीम की मदद से आरोपियों गिरफ्तार किया गया इस मामले में पुलिस ने
लगभग दो दर्जन संदिग्धों से लगातार पूछताछ की गई।

लूटा गया मोबाइल और वाहन बरामद
पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों, जिनमें एक नाबालिग सहित आदित्य कंजरिया (18 वर्ष), निवासी कोलार कालोनी, शामिल है, पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर लूटा गया सैमसंग मोबाइल फोन और लूट में इस्तेमाल की गई मोटर साइकिल जब्त कर ली है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button