इंदौरग्वालियरजबलपुरदेशभोपालमध्य प्रदेशराज्य

घर से लापता हुए व्यक्ति का खेत में मिला शव, एक हाथ और पैर को पूरी तरह खा चुके जानवर

विसरा रिपोर्ट आने पर मौत के कारणों का होगा खुलासा

घर से लापता हुए व्यक्ति का खेत में मिला शव, एक हाथ और पैर को पूरी तरह खा चुके जानवर

झज्जर में छह दिन से लापता देवी राम का शव जहाजगढ़ और खातीवास गांव के बीच खेतों में मिला है। जानवरों द्वारा बुरी तरह नोचे गए शव की पहचान एमपी माजरा

News Article Hero Image

छह दिन पूर्व संदिग्ध अवस्था में घर से लापता हुए व्यक्ति का शव जहाजगढ़ व खातीवास गांव के बीच में खेतों में पड़ा मिला है। शव को पूरी तरह से जानवरों ने नोच रखा है। एक हाथ में एक पैर को पूरी तरह से जानवर खा चुके हैं।

किसी राहगीर ने खेतों में जब शव पड़ा मिला दिखाई दिया तो इसकी जानकारी पुलिस व ग्रामीणों को दी। इसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पहचान के प्रयास किया तो मृतक की पहचान एमपी माजरा गांव निवासी देवी राम पुत्र बलवीर सिंह के रूप में हुई है। जो फिलहाल कई साल से खातीवास गांव में रहते थे। पुलिस ने एफएसएल टीम को भी मौके पर बुलाया और घटनास्थल से सबूत जुटाए हैं।

मामले की हर पहलू को ध्यान में रखते हुए पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि देवी राम पहले अखबार बांटने का कार्य करता था और अब उसके दोनों बेटे नौकरी लगने के बाद उसने यह कार्य छोड़ दिया और घर पर ही वह रहता था।

बताया जा रहा है कि 17 फरवरी को अचानक वह संदिग्ध अवस्था में लापता हो गया और उसकी तलाश शुरू की गई थी। परिवार के लोगों ने उसके गुमशुदा होने की रिपोर्ट पुलिस थाने में दर्ज कराई गई थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवा दिया है।

दो थानों की पुलिस पहुंची मौके पर

मामले की सूचना जब पुलिस को दी गई तो बेरी थाना प्रभारी विकास व दुजाना थाना प्रभारी मौके पर पहुंच गए थे। खातीवास एरिया दुजाना थाने में होने के कारण गुमशुदा की रिपोर्ट वहां पर दर्ज की गई थी, जबकि घटनास्थल बेरी क्षेत्र का होने की वजह से बेरी पुलिस भी मौके पर पहुंची थी।

विसरा रिपोर्ट आने पर मौत के कारणों का होगा खुलासा

बेरी पुलिस थाना प्रभारी विकास कुमार का कहना है कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। हर पहलू को ध्यान में रखते हुए मामले की गहनता से जांच की जा रही है। प्राथमिक तौर पर हार्ट अटैक का मामला दिखाई दे रहा है। जबकि मौत के असल कारणों का खुलासा विसरा रिपोर्ट आने के बाद पता चल पाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button