जबलपुरमध्य प्रदेश

दस दिवसीय गणेश उत्सव का समापन

नम आंखों से बप्पा को दी गई विदाई

जबलपुर,यशभारत।दस दिवसीय गणेश उत्सव के समापन अनंत चतुर्दशी के अवसर पर गणपति बप्पा को भक्तों ने नम आंखों से विदाई दी।शहर के विभिन्न घाटों पर पारंपरिक तरीके से प्रतिमाओं का विसर्जन किया जा रहा है हनुमानताल, अधारताल, सहित अन्य तालाबों में सुबह से ही गणेश विसर्जन का सिलसिला जारी रहा।

वहीं तिलवारा और गौरीघाट में नर्मदा नदी के घाटों पर बनाए गए विशेष कुंड में भी भगवान गणेश के विसर्जन के लिए श्रद्धालुओं के पहुंचने का क्रम जारी रहा। इस दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। भक्तों ने गणपति बप्पा के जयकारों के साथ मूर्तियों का विसर्जन किया, और पूरे परिवार की सुख समृद्धि की कामना की। पूरे शहर में एक उत्सव का माहौल देखने को मिल रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button