भोपाल

तहसीलदारों को बनाया प्रभारी डिप्टी कलेक्टर, आदेश जारी 

तहसीलदारों को बनाया प्रभारी डिप्टी कलेक्टर, आदेश जारी
भोपाल। मप्र सचिवालय में राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों के तबादले किये गए है। जिसमें पांच तहसीलदार को प्रभारी डिप्टी कलेक्टर पदस्थापना के आदेश जारी हुए। इससे पहले यह तहसीलदार के पद पर कार्यरत थे। प्रदेश में तबादलों का दौर जारी है। इस क्रम में अलग अगल जिलों में पदस्थ तहसीलदारों को प्रभारी डिप्टी कलेक्टर के पद पर स्थानांतरण पदस्थापना के आदेश किए गए है। इनमें तहसीलदार बैतूल से अलका एक्का को पांड़र्णा, आलेक वर्मा आगर मालवा से शाजापुर, अनिल कुमार तैलैया छतरपुर से जिला पन्ना, बालकृष्ण को जिला कटनी से जिला सतना, अनिल राघव जिला ग्वालियर को ग्वालियर में ही प्रभारी डिप्टी कलेक्टर के पद पर पदस्थापना के आदेश जारी हुए है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button