तरुण नायक बने मध्य प्रदेश के नए DIG (कानून-व्यवस्था), पीएचक्यू भोपाल में संभालेंगे कमान

तरुण नायक बने मध्य प्रदेश के नए DIG (कानून-व्यवस्था), पीएचक्यू भोपाल में संभालेंगे कमान
भोपाल,यशभारत। मध्य प्रदेश शासन ने पुलिस महकमे में प्रशासनिक फेरबदल करते हुए भारतीय पुलिस सेवा (IPS) के अनुभवी अधिकारी तरुण नायक (2009 बैच) को नई और महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। राज्य शासन द्वारा जारी आधिकारिक आदेश के अनुसार, नायक अब पुलिस मुख्यालय (PHQ) भोपाल में पुलिस उपमहानिरीक्षक (कानून और व्यवस्था/सुरक्षा) का मुख्य कार्यभार संभालेंगे।
दोहरी जिम्मेदारी का निर्वहन
अपनी नई नियुक्ति के साथ-साथ तरुण नायक DIG (ANO) के अतिरिक्त प्रभार की जिम्मेदारी भी पहले की तरह देखते रहेंगे। प्रशासन का यह कदम प्रदेश की सुरक्षा व्यवस्था और कानून-व्यवस्था को अधिक सुदृढ़ और चाक-चौबंद बनाने की दिशा में एक बड़ा प्रयास माना जा रहा है। तत्काल प्रभाव से लागू हुए इस आदेश के बाद उन्होंने अपनी नई भूमिका की तैयारी शुरू कर दी है।
सतना का बढ़ाया मान
मूलतः सतना के रहने वाले तरुण नायक के इस पद पर आसीन होने से जिले में हर्ष का माहौल है। वे सतना के सुप्रसिद्ध ईएनटी (ENT) विशेषज्ञ डॉ. अरुण नायक के पुत्र हैं। उनकी छवि एक कर्तव्यनिष्ठ और सख्त पुलिस अधिकारी की रही है, जिसका लाभ अब राज्य की कानून-व्यवस्था को मिलेगा।







