
जबलपुर, जबलपुर सर्जन्स एसोसिएशन (JSA) द्वारा एसोसिएशन ऑफ सर्जन्स ऑफ इंडिया (ASI) के सहयोग से आयोजित “सर्जन्स वीक 2025” का रविवार को जनस्वास्थ्य और सामाजिक सेवा की उत्कृष्ट मिसाल के रूप में भव्य समापन हुआ। यह सप्ताहभर चलने वाला आयोजन न केवल सर्जनों की पेशेवर दक्षता का परिचायक रहा, बल्कि समाज को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक और संवेदनशील बनाने में भी सार्थक सिद्ध हुआ।
पूरे सप्ताह चला सघन जागरूकता अभियान
यह आयोजन सोमवार को ब्रेस्ट डिजीज अवेयरनेस ओपीडी के साथ शुरू हुआ, जो शासकीय और निजी दोनों अस्पतालों में संचालित की गई। सप्ताह भर विभिन्न स्वास्थ्य जागरूकता ओपीडी और कार्यशालाएं आयोजित की गईं:
- मंगलवार: थाइरॉइड अवेयरनेस ओपीडी
- बुधवार: बर्न डिफॉर्मिटी एवं बर्थ डिफेक्ट अवेयरनेस ओपीडी
- गुरुवार:
- कैंसर अवेयरनेस ओपीडी (NSCB एवं सुखसागर मेडिकल कॉलेज में)
- मेडिकल छात्रों के लिए सर्जिकल क्विज़
- रेज़ीडेंट डॉक्टर्स के लिए सेंट्रल वीनस एक्सेस कार्यशाला
- शुक्रवार: रक्तदान शिविर
- शनिवार: वृक्षारोपण अभियान
- रविवार: कार्यक्रम का समापन वॉकाथॉन, निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण, मैत्रीपूर्ण क्रिकेट मैच, लैप्रोस्कोपिक स्किल वर्कशॉप और राष्ट्रीय सर्जन्स डे के आयोजन के साथ हुआ।

विशेषज्ञों और संस्थानों का मिला व्यापक समर्थन
इस महत्वपूर्ण आयोजन में शहर के अनेक वरिष्ठ और युवा सर्जनों ने सक्रिय भागीदारी निभाई, जिनमें डॉ. वी.के. रैना, डॉ. देवानी, डॉ. पवन अग्रवाल, डॉ. एस. सूर्यवंशी, डॉ. वीकेश अग्रवाल, डॉ. मुकेश श्रीवास्तव, डॉ. सोमशेखर, डॉ. प्रशांत जैन, डॉ. प्रीति जैन, डॉ. जितेन्द्र पर्यानी, डॉ. अतुल पटेल, डॉ. विशाल कालिया, डॉ. शरद, डॉ. वी.बी. ताम्रकार, डॉ. सुनीत नेमा, डॉ. संजय तोतड़े, डॉ. चनपुरिया सहित अन्य प्रमुख सर्जन शामिल थे।
NSCB मेडिकल कॉलेज के प्रशासनिक अधिकारियों, जिनमें डीन डॉ. नवीन सक्सेना, वर्किंग डीन डॉ. आशीष सेठी, अधीक्षक डॉ. अरविंद शर्मा, डॉ. ऋचा शर्मा, डॉ. जितेन्द्र गुप्ता, डॉ. लक्ष्मी सिंगोटिया और विभिन्न विभागाध्यक्षों ने भी आयोजन को सफल बनाने में भरपूर सहयोग दिया।

सामूहिक नेतृत्व और समर्पण का प्रतीक
इस संपूर्ण आयोजन में डॉ. दीप्ति बाला शर्मा (विभागाध्यक्ष सर्जरी, NSCB), डॉ. अर्जुन सक्सेना (विभागाध्यक्ष सर्जरी, SSMCH) और जबलपुर सर्जन्स एसोसिएशन से जुड़े वरिष्ठ एवं जूनियर सर्जनों की अहम भूमिका रही। रेज़ीडेंट डॉक्टर्स की उत्साहपूर्ण सहभागिता ने आयोजन को नई ऊर्जा प्रदान की।
JSA की ओर से अध्यक्ष डॉ. अर्पण मिश्रा, सचिव डॉ. राजीव कुकरेले और कोषाध्यक्ष डॉ. संजय कुमार यादव ने सभी सहभागियों और सहयोगी संस्थाओं का आभार व्यक्त किया।
“सर्जन्स वीक 2025” जबलपुर के सर्जनों की सामूहिक प्रतिबद्धता और समाज के प्रति उनके समर्पण का प्रतीक बनकर उभरा है, जो आने वाले समय में स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक सशक्त बनाने की दिशा में प्रेरणा बनेगा।







