चली तेज हवाऐं हुई बूंदाबांदी बारिश के आसार

जबलपुर यश भारत। जैसा कि स्थानीय मौसम कार्यालय के द्वारा पूर्व में ही यह जानकारी दी गई थी कि मौसम के मिजाज में आए बदलाव के कारण आंधी और बारिश की आशंका है। मौसम विभाग के द्वारा दी गई यह जानकारी शनिवार की शाम सटीक साबित हुई जब ना केवल तेज हवाएं चली बल्कि हल्की बूंदाबांदी भी हुई। शनिवार रविवार की रात और दिन में भी बारिश और बौछार पडने की संभावना मौसम कार्यालय प्रभारी के द्वारा व्यक्त की गई है। वर्तमान मौसम के संबंध में जानकारी देते हुए मौसम कार्यालय प्रभारी डी के तिवारी ने बताया कि शनिवार को अधिकतम तापमान 37.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 2 डिग्री कम रहा वहीं न्यूनतम तापमान 25.8 डिग्री रिकॉर्ड हुआ इस बीच आद्रता 29% आंकी गई। शनिवार की रात हो रविवार को दिन में संभाग के कुछ जिलों में कहीं-कहीं वर्ष या गरज चमक के साथ बौछार पडने की संभावना है। वही मौसम कार्यालय प्रभारी ने चेतावनी भी दी है कि इस बीच हवाएं चल सकती हैं और झंझावत व वज्रपात की भी आशंका है। गत वर्ष आज के दिन अधिकतम तापमान 40.8 और न्यूनतम तापमान 24.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ था।