इंदौरग्वालियरजबलपुरदेशभोपालमध्य प्रदेशराज्य

हाईवे पर खतरनाक रसायन परिवहन के लिए सख्त नियम

 जबलपुर, यश भारत

हाईवे पर खतरनाक रसायन परिवहन के लिए सख्त नियम

 जबलपुर, यश भारत। महाराष्ट्र सरकार ने महामार्गों पर ज्वलनशील और खतरनाक रसायनों के परिवहन को लेकर नई मानक कार्यप्रणाली (एसओपी) बनाने का निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने विधानसभा में बताया कि भविष्य में ऐसी दुर्घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए परिवहन कंपनियों और संबंधित एजेंसियों पर कड़े सुरक्षा प्रोटोकॉल अनिवार्य किए जाएंगे।

वे 3 फरवरी 2026 को मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर प्रोपिलीन गैस से भरे टैंकर के पलटने से लगे 36 घंटे लंबे जाम पर चर्चा का जवाब दे रहे थे। इस दौरान विधायक जयंत पाटील और आदित्य ठाकरे ने सुरक्षा इंतजामों पर सवाल उठाए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आपात स्थिति में त्वरित बचाव के लिए प्रशिक्षित रेस्क्यू सिस्टम और आधुनिक उपकरण तैयार रखने के निर्देश दिए गए हैं। केंद्र सरकार और संबंधित कंपनियों को भी एसओपी निर्माण प्रक्रिया में शामिल किया जाएगा। एक्सप्रेसवे पर लगे इंटेलिजेंट ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम (आईटीएमएस) के जरिए दुर्घटना की सूचना तुरंत यात्रियों तक पहुंचाई जाएगी, जिससे यातायात डायवर्जन प्रभावी हो सके।

गंभीर हादसों में टैंकरों को एयरलिफ्ट करने जैसे विकल्पों पर भी विचार चल रहा है, हालांकि रात में उड़ान संबंधी तकनीकी चुनौतियां मौजूद हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button