हेलमेट का सख्त आदेश बेअसर, पुलिसकर्मी ही उड़ा रहे धज्जियां

हेलमेट का सख्त आदेश बेअसर, पुलिसकर्मी ही उड़ा रहे धज्जियां
भोपाल, यशभारत। मध्य प्रदेश पुलिस बल के लिए अब दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट पहनना अनिवार्य कर दिया गया है। पुलिस ट्रेनिंग रिसर्च इंस्टीट्यूट (पीटीआरआई) ने इस संबंध में एक सख्त परिपत्र जारी कर चेतावनी दी है कि उल्लंघन करने वाले पुलिसकर्मियों पर मोटरयान अधिनियम की धारा 194-D के तहत चालान होगा और उनका लाइसेंस भी अमान्य किया जाएगा, साथ ही विभागीय कार्रवाई भी होगी।
इस आदेश का मुख्य उद्देश्य पुलिस बल में अनुशासन स्थापित करना और सड़क हादसों में सुरक्षा सुनिश्चित करना है। पीटीआरआई ने स्वीकार किया था कि आम जनता पर चालानी कार्रवाई करने वाले पुलिसकर्मी जब खुद हेलमेट नहीं पहनते, तो पुलिस की छवि खराब होती है।

आदेश जारी, पर अमल शून्य
आदेश में सख्त कार्रवाई और इकाई प्रमुखों द्वारा समीक्षा के स्पष्ट निर्देश दिए जाने के बावजूद, इस आदेश के पालन में पहले दिन से ही गंभीर लापरवाही सामने आई है। राजधानी भोपाल में, जहां पुलिस का मुख्यालय और पीटीआरआई स्थित है, पुलिस कंट्रोल रूम के ठीक सामने ही कई पुलिस अधिकारी और कर्मचारी बिना हेलमेट के दोपहिया वाहन चलाते हुए दिखे।
कानून लागू कराने वालों द्वारा ही कानून तोड़ने की यह घटना वरिष्ठ अधिकारियों के आदेशों की अनदेखी और जमीनी स्तर पर अनुशासनहीनता को दर्शाती है।

सख्त कार्रवाई के बावजूद सवाल
पीटीआरआई के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (ADG) द्वारा जारी इस आदेश में सभी पुलिस थानों और लाइनों को कर्मचारियों को पाबंद करने का निर्देश दिया गया था। इसके बावजूद, मुख्यालय के निकट ही पुलिसकर्मियों द्वारा खुलेआम नियम तोड़ना यह सवाल खड़ा करता है:







