दिन में जलती स्ट्रीट लाइटों से बिजली की बर्बादी, एमपी नगर में बड़ी लापरवाही जोन 1 में निगरानी व्यवस्था फेल, ऊर्जा संरक्षण अभियान पर उठे सवाल

दिन में जलती स्ट्रीट लाइटों से बिजली की बर्बादी, एमपी नगर में बड़ी लापरवाही
जोन 1 में निगरानी व्यवस्था फेल, ऊर्जा संरक्षण अभियान पर उठे सवाल
भोपाल यश भारत। राजधानी भोपाल के एमपी नगर जोन 1 क्षेत्र में दिन के समय भी स्ट्रीट लाइटों का जलना बड़ी लापरवाही को उजागर कर रहा है। उजाले में जलती लाइटों से न सिर्फ बिजली की बर्बादी हो रही है, बल्कि संबंधित विभाग की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। स्थानीय नागरिकों के अनुसार क्षेत्र के कई इलाकों में यह समस्या लगातार बनी हुई है जिससे साफ है कि बिजली विभाग द्वारा नियमित निरीक्षण और मॉनिटरिंग नहीं की जा रही। इस कारण अनावश्यक बिजली खर्च बढ़ रहा है जिसका सीधा असर सरकारी संसाधनों पर पड़ रहा है। नागरिकों ने नाराजगी जताते हुए कहा कि एक ओर सरकार ऊर्जा संरक्षण के लिए जागरूकता अभियान चला रही है, वहीं दूसरी ओर इस तरह की लापरवाही उन प्रयासों को कमजोर कर रही है। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द व्यवस्था दुरुस्त कर जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की लापरवाही की पुनरावृत्ति न हो।







