एसपी ने कहा- शहर में यातायात को सुगम बनाना एक बड़ी चुनौती
पुलिस अधीक्षक तुषार कांत विद्यार्थी ने यातायात बल को कंट्रोल रूम में किया ब्रीफ

जबलपुर, यशभारत। शहर में यातायात को सुगम बनाना एक बड़ी चुनौती है। जिसके चलते चालानी कार्रवाई से ज्यादा ध्यान यातायात को सुगम बनाने में दें। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक तुषारकंात विद्यार्थी ने आज जबलपुर पुलिस कंट्रोल रुम में यातायाता पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को ब्रीफ करते हुए उक्त आदेश दिए। उन्होंने कहा कि प्रतिमाह 1000 फ ोर व्हीलर एवं 3000 टू व्हीलर सड़क पर नये आ रहे हैं। जिनको कैसे व्यवस्थित किया जाए ताकि राहगीरों को किसी प्रकार की परेशानी भी ना हो और दुर्घटनाओं पर अंकुश भी लगाया जा सके। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि दीनदयाल चौक पर नगर निगम के सहयोग से शीघ्र ही ट्रैफि क सिग्नल भी चालू होगा। ताकि ट्रेफिक को नियंत्रित किया जा सके। साथ ही उन्होंने कहा कि बेहतर कार्य करने वाले एक यातायात पुलिस कर्मी एवं एक सूबेदार को प्रतिमाह पुरस्कार से पुरस्कृत किया जाएगा।