एटीएम उखाड़ने की वारदात के बाद थाने पहुंचे एसपी, लगाई फटकार
गश्त बढ़ाने, लंबित प्रकरणों के निकाल के दिए निर्देश

जबलपुर, यशभारत। गोसलपुर थाना अंतर्गत बस स्टैंड स्थित पाठशाला परिसर में गुरूवार शुक्रवार की दरमियानी 1:30 बजे से 2 बजे हथियारों से लैस डकैतों ने एसबीआई बैंक के दो एटीमए को निशाना बनाया था जिसमें से एक एटीएम मशीन को गैस कटर से काटकर पिकअप वाहन में ले जाने का प्रयास किया गया था। इस वारदात के बाद पुलिस अधीक्षक शनिवार को गोसलपुर थाने पहुंचे। इस दौरान लंबित प्रकरणों समेत अन्य खामियां देखकर जमकर फटकार लगाई। इसके साथ ही गश्त बढ़ाने, लंबित प्रकरणों के निकाल संबंधित आवश्यक निर्देश दिए।
इस दौरान एसपी ने हवालात, मालखाना, जप्ती माल, आर्म्स एम्यूनेशन, राईट ड्रिल सामग्री व संधारित किये जाने वाले रजिस्टरों को चैक किया। सीएम हैल्प लाईन एवं जनसुनवाई की शिकायतों का संतुष्टीपूर्ण निकाल करने निर्देश दिए। उपस्थित अधिकारी, कर्मचारियों से कहा कि किसी भी प्रकार की यदि कोई समस्या है तो तत्काल बताएं आपकी समस्या का प्राथमिकता के आधार पर निराकरण किया जावेगा। थाने के निरीक्षण उपरांत आपने थाने के बाहर परिसर का भी निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान प्रभारी एसडीओपी सिहोरा, उप पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्रीमति आकांक्षा उपाध्याय, थाना प्रभारी गोसलपुर श्रीमति गाजीवति पुसाम, उपस्थित रहे।







