
अमेरिका में आने वाला है बर्फीला तूफान एअर इंडिया ने न्यूयॉर्क और नेवार्क की उड़ानें की रद
एअर इंडिया ने न्यूयॉर्क और नेवार्क के लिए 23 फरवरी की सभी उड़ानें रद कर दी हैं। यह फैसला अमेरिका के पूर्वी तट पर भारी बर्फबारी और भयंकर सर्दियों के तू

एअर इंडिया ने रविवार को अमेरिका में न्यूयॉर्क और नेवार्क के लिए जाने वाली सभी फ्लाइट्स कैंसिल कर दी हैं। कंपनी ने यह कदम आने वाले बहुत तेज तूफान और भारी बर्फबारी के अनुमान के बीच उठाया है।
एअर इंडिया ने बयान जारी करते हुए कहा, “22 और 23 फरवरी को न्यूयॉर्क, न्यू जर्सी और यूएस के ईस्ट कोस्ट के आस-पास के इलाकों में भारी बर्फबारी के साथ एक भयंकर सर्दियों के तूफान का अनुमान है, जिसका फ्लाइट ऑपरेशन पर काफी असर पड़ने की संभावना है। हमारे यात्रियों और क्रू की सुरक्षा, भलाई और सुविधा को ध्यान में रखते हुए 23 फरवरी को न्यूयॉर्क और नेवार्क आने-जाने वाली एयर इंडिया की सभी फ्लाइट्स कैंसिल कर दी गई हैं।”
यात्रियों की जाएगी हर तरह की मदद’
इसमें कहा गया है, “अगर आपने इस तारीख को हमारे साथ उड़ान भरने के लिए बुकिंग की है तो हमारी डेडिकेटेड टीमें आपको हर तरह की मदद देंगी।” उधर, पूरे न्यूयॉर्क शहर और देश के उत्तर-पूर्वी हिस्से में बर्फीले तूफान की चेतावनी जारी की गई है। रविवार से एक शक्तिशाली तूफान तेज हवाओं के साथ आने वाला है।
एक हजार से ज्यादा फ्लाइट्स हुईं कैंसिल
1,000 से ज्यादा फ्लाइट्स पहले ही कैंसिल कर दी गई हैं। इस तरह की स्थिति में यात्रा लगभग नामुमकिन हो जाएगी और बड़े पैमाने पर पावर कट हो सकता है। न्यूयॉर्क के मेयर जोहरान ममदानी ने लोगों को चेतावनी दी कि यह बर्फीला तूफान जनवरी के आखिर में शहर में आए तूफान से भी ज्यादा खतरनाक हो सकता है।
उन्होंने शनिवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, “मैं सभी न्यूयॉर्क वालों से कह रहा हूं कि अपनी सुरक्षा के लिए घर के अंदर रहें और सड़कों पर न निकलें। ये पिछली बार के मुकाबले और भी ज्यादा खतरनाक हालात हो सकता है।”







