भोपालमध्य प्रदेश

चलती बीसीएलएल बस में धुआँ-धुआँ, बड़ा हादसा टला

चलती बीसीएलएल बस में धुआँ-धुआँ, बड़ा हादसा टला
​भोपाल, यशभारत: राजधानी के लिंक रोड नंबर एक पर शनिवार को उस समय बड़ा हादसा होते-होते बच गया, जब भोपाल सिटी लिंक लिमिटेड (बीसीएलएल) की एक चलती हुई लो फ्लोर बस में अचानक धुआँ निकलने लगा। यह बस टीआर-4 रूट (बैरागढ़ से एम्स) पर संचालित थी और बोर्ड ऑफिस चौराहे से न्यू मार्केट की ओर जा रही थी।
​मिली जानकारी के अनुसार, बस जब सड़क पर दौड़ रही थी, तभी इंजन या पिछले हिस्से से अचानक घना धुआँ निकलना शुरू हो गया। हालाँकि, चालक और कंडक्टर की सतर्कता और तत्काल कार्रवाई से एक बड़ी अनहोनी टल गई। उन्होंने तुरंत बस रोकी और यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला।
​ड्राइवर और यात्रियों की सूझबूझ से बची जान
​बस से धुआँ निकलने की घटना से सड़क पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया था। राहत की बात यह रही कि समय रहते धुएँ पर काबू पा लिया गया। इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है।
​बसों के रखरखाव पर उठे सवाल
​गौरतलब है कि भोपाल में बीसीएलएल की बसों के खराब रखरखाव को लेकर पहले भी लगातार सवाल उठते रहे हैं। इस ताजा घटना ने एक बार फिर इन बसों की तकनीकी हालत पर चिंता बढ़ा दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button