जबलपुरदेशभोपालमध्य प्रदेशराज्य

जबलपुर में ‘स्माइल ट्रेन’ लाई खुशी: 6 माह के देव सिंह को मिला नया जीवन, कटे होंठ की सफल सर्जरी

 

जबलपुर,: राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (RBSK) और ‘स्माइल ट्रेन’ योजना ने जबलपुर के 6 माह के बालक देव सिंह के जीवन में एक नई मुस्कान ला दी है। जन्म से कटे और फटे होंठ से ग्रसित देव सिंह की हाल ही में सफल सर्जरी की गई है, जिससे उसे नया जीवन मिला है। यह जानकारी जिला प्रबंधक, राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम, श्री सुभाष शुक्ला ने दी।


 

कलेक्टर और CMHO के मार्गदर्शन में मिली मदद

 

जबलपुर कलेक्टर श्री दीपक सक्सेना और मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) डॉ. संजय मिश्रा के मार्गदर्शन में यह संभव हो पाया है। बालक देव सिंह (उम्र 6 माह), जो पाटन ब्लॉक के कटंगी थाना अंतर्गत कूड़ा, कैमोरी गांव निवासी श्री दशरथ प्रसाद का पुत्र है, को ‘स्माइल ट्रेन’ योजना के माध्यम से लाभ मिला। उसकी कटे-फटे होंठ की सफल सर्जरी 11 जुलाई 2025 को की गई।


 

RBSK टीम की तत्परता से हुई पहचान

 

विकासखंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. आदर्श विश्नोई के मार्गदर्शन में कूड़ा, कैमोरी गांव में स्वास्थ्य परीक्षण करने पहुंची RBSK टीम ने ही बालक देव सिंह को जन्म से कटे-फटे होंठ और तालू से ग्रसित पाया था। टीम ने तुरंत मामले को उच्च अधिकारियों तक पहुँचाया और बालक को उचित उपचार दिलवाने की प्रक्रिया शुरू की।


 

नि:शुल्क हुई सर्जरी, परिवार ने जताया आभार

 

देव सिंह के कटे-फटे होंठ की सर्जरी दुबे सर्जिकल, घमापुर में डॉ. गुंजन दुबे और उनकी टीम द्वारा पूरी तरह नि:शुल्क की गई। सफल सर्जरी के बाद बच्चे के परिवार ने मध्य प्रदेश शासन, जबलपुर कलेक्टर श्री दीपक सक्सेना, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. संजय मिश्रा, सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक डॉ. नवीन कोठारी, नोडल अधिकारी डॉ. एस.एस. दाहिया, जिला प्रबंधक RBSK श्री सुभाष शुक्ला, डॉ. गुंजन दुबे व उनकी टीम और RBSK टीम राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम का हार्दिक आभार व्यक्त किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button