भोपालमध्य प्रदेश

गैस सिलेंडर की किल्लत और महंगाई पर बरसे सिंघार- जनता को लूटकर खजाना भर रही सरकार

गैस सिलेंडर की किल्लत और महंगाई पर बरसे सिंघार- जनता को लूटकर खजाना भर रही सरकार

भोपाल, यशभारत। नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस कर प्रदेश की बीजेपी सरकार पर चौतरफा हमला बोला है। सिंघार ने सूचना आयुक्तों की नियुक्ति से लेकर महंगाई और अदालती फैसलों तक पर सरकार को कटघरे में खड़ा किया।
नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने सरकार की कार्यप्रणाली पर तंज कसते हुए कहा कि प्रदेश में नियुक्तियों के मामले में सरकार सांप की तरह धीरे-धीरे रेंग रही है। उन्होंने कहा कि सूचना आयुक्तों के पद खाली पड़े हैं, जबकि 2 नियुक्तियां तुरंत होनी चाहिए। इस संबंध में उन्होंने मुख्यमंत्री से हुई बातचीत का भी हवाला दिया।

वही मुकेश मल्होत्रा के मामले पर सिंघार ने कहा कि वह हाईकोर्ट के फैसले का सम्मान करते हैं, लेकिन नरोत्तम मिश्रा के पेड न्यूज मामले में बीजेपी ने दबाव बनाकर काम किया है। उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी की मंशा राज्यसभा में कांग्रेस की सीट को आने से रोकने की है, जिसके खिलाफ वे सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाएंगे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button