
चांदी 3000 रुपये सस्ती, सोना भी गिरकर ₹1.60 लाख पर आया, जानें आज,26 फरवरी का ताजा भाव
सोने और चांदी की कीमतों में आज फिर उतार-चढ़ाव जारी है. जानें दिल्ली, मुंबई समेत प्रमुख शहरों में 22K और 24K गोल्ड के रेट और एक्सपर्ट्स से समझें कि क्या अभी खरीदारी का सही मौका है.

सोने और चांदी की कीमतों में इन दिनों जबरदस्त हलचल देखने को मिल रही है. अगर आप सोने-चांदी की खरीद करने की सोच रहे हैं तो आज 26 फरवरी के ताजा रेट जरूर चेक करे.बीते एक साल में सोने ने करीब 80% और चांदी ने 180% से ज्यादा का बंपर रिटर्न देकर निवेशकों को मालामाल कर दिया है. हालांकि, पिछले कुछ दिनों से कीमतों में काफी उतार-चढ़ाव बना हुआ है. शादियों का सीजन होने के कारण दिल्ली और मुंबई जैसे बड़े शहरों में 22K और 24K सोने की मांग बढ़ी है, लेकिन कीमतों में भारी उठापटक ने खरीदारों को उलझन में डाल दिया है. ग्लोबल टेंशन और सेफ हेवन एसेट की बढ़ती डिमांड के चलते बाजार में अनिश्चितता बनी हुई है. मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज MCX पर 2 अप्रैल, 2026 की डिलीवरी वाला सोने का भाव गिरकर ₹160,597.00 पर आ गया है. चांदी की कीमतों में आज सोने के मुकाबले अधिक गिरावट देखने को मिल रही है. 5 मार्च, 2026 की एक्सपायरी वाली चांदी सुबह ₹3,616.00 (1.35%) की बड़ी गिरावट के साथ ₹264,700.00 पर पहुंच गई.
ऐसे में क्या आपको अभी सोना-चांदी खरीदना चाहिए या और गिरावट का इंतजार करना चाहिए? इस लाइव ब्लॉग में जानें अपने शहर के 22 और 24 कैरेट सोने के साथ चांदी के ताजा रेट्स, MCX पर सोने-चांदी के लाइव रेट और क्या है मार्केट एक्सपर्ट्स सलाह.जानें सोने-चांदी को लेकर पल-पल की हर जरूरी अपडेट्स…
सोने की बढ़ती कीमतों का फायदा,मुथूट और मणप्पुरम का दबदबा बरकरार
जेफरीज (Jefferies) के अनुमान के मुताबिक, नवंबर 2025 तक गोल्ड लोन में 42% की जबरदस्त सालाना बढ़त दर्ज की गई है, जिसमें सोने की बढ़ती कीमतों ने अहम भूमिका निभाई है. हालांकि रिटेल गोल्ड लोन के बाजार में बैंकों की हिस्सेदारी धीरे-धीरे बढ़ रही है, लेकिन मुथूट फाइनेंस (Muthoot Finance) और मणप्पुरम फाइनेंस (Manappuram Finance) जैसी दिग्गज कंपनियां अब भी इस सेक्टर पर राज कर रही हैं. सुरक्षित निवेश और आसानी से मिलने वाले कर्ज के कारण आम लोगों के बीच गोल्ड लोन की लोकप्रियता लगातार बढ़ती जा रही है.
रिटेल लोन में गोल्ड लोन का जलवा, होम लोन के बाद दूसरा सबसे बड़ा सेगमेंट
मैक्वेरी (Macquarie) की रिपोर्ट के मुताबिक, गोल्ड लोन अब हाउसिंग लोन के बाद रिटेल लोन की दूसरी सबसे बड़ी कैटेगरी बन गई है. अगर गोल्ड लोन को छोड़ दें, तो बैंकों की कुल रिटेल बुक में इसकी हिस्सेदारी 14–15% तक पहुंच गई है. इसमें सबसे ज्यादा तेजी नॉन-बैंकिंग फाइनेंशियल कंपनियों (NBFCs) में देखी जा रही है. वैल्यू और वॉल्यूम दोनों के लिहाज से बाजार में होने वाले लगभग 45–50% गोल्ड लोन अकेले NBFC कंपनियों के जरिए ही बांटे जा रहे हैं.
दिल्ली से लेकर मुंबई तक, चेक करें सोने-चांदी का ताजा भाव

गोल्ड लोन कंपनियों की चांदी, कर्ज लेने वालों की संख्या में भारी बढ़त
Gold and Silver News Today: सोने के बढ़ते दाम गोल्ड लोन देने वाली कंपनियों के लिए वरदान साबित हो रहे हैं. जेफरीज और मैक्वेरी जैसी ब्रोकरेज फर्मों के अनुसार, पिछले कुछ वर्षों में गोल्ड लोन में 30% से 40% की जोरदार ग्रोथ देखी गई है, जो अन्य किसी भी लोन सेगमेंट से कहीं ज्यादा है. नवंबर तक के आंकड़ों के अनुसार, रिटेल लोन बाजार में गोल्ड लोन की हिस्सेदारी करीब 10% तक पहुंच गई है. जानकारों का मानना है कि इस सेक्टर में अभी और बड़ी ग्रोथ की गुंजाइश है, क्योंकि बढ़ते दामों के कारण लोग अपनी ज्वैलरी पर पहले के मुकाबले कहीं ज्यादा फंड जुटा पा रहे हैं.







