जबलपुरमध्य प्रदेश

सिहोरा बवाल प्रकरण: सकल हिंदू समाज की रैली,कलेक्ट्रेट का घेराव कर सौंपा ज्ञापन

प्रशासन से निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई की पुनर्समीक्षा की मांग

जबलपुर,यशभारत। जिले के सिहोरा में पिछले दिनों दो पक्षों के बीच हुए बवाल के मामले में पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई के विरोध में सकल हिंदू समाज ने मंगलवार को रैली निकालकर कलेक्ट्रेट का घेराव किया। प्रदर्शनकारियों ने मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों को सौंपा। रैली शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए कलेक्ट्रेट पहुंची, जहां बड़ी संख्या में समाजजन एकत्रित हुए। प्रदर्शनकारियों ने नारेबाजी करते हुए आरोप लगाया कि सिहोरा की घटना में निर्दोष लोगों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर उन्हें जेल भेजा गया है। उन्होंने प्रशासन से निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई की पुनर्समीक्षा की मांग की।

पीड़ित पक्ष का कहना है कि घटना के दौरान दूसरे समुदाय के लोगों द्वारा अचानक पथराव और हमला किया गया था, जिससे क्षेत्र में तनाव की स्थिति निर्मित हो गई। इसके बावजूद पुलिस ने एकतरफा कार्रवाई करते हुए निर्दोष लोगों को आरोपी बना दिया। ज्ञापन में मांग की गई कि पूरे मामले की निष्पक्ष और पारदर्शी जांच कर वास्तविक दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए तथा निर्दोष लोगों को राहत दी जाए।

मौके पर मौजूद वरिष्ठ अधिकारियों ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाएगी और तथ्यों के आधार पर ही आगे की कार्रवाई होगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button