पीएम नरेंद्र मोदी के आगमन के पहले कांग्रेस का तीखा हमलाः नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने क्या बोला… देखें… वीडियो….

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मध्यप्रदेश आगमन के एक दिन पहले कांग्रेस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सियासी हमला बोला है। नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने कहा कि- पीएम मोदी कल MP आ रहे हैं, महिला सशक्तिकरण की बात कही जा रही है। वादों के फूल खिलेंगे लेकिन प्रदेश की जनता के सवालों के जवाब नहीं मिलेंगे।
उन्होंने सवालों की झड़ी लगाई है। स्वसहायता समूहों को आजीविका से नहीं जोड़ा गया है। आजीविका के लिए क्या योजना ला रहे हैं, लाड़ली बहनों को तीन हजार कब मिलेंगे, देश में महिला आरक्षण कब लागू होगा। हाईकोर्ट में सिर्फ 3 प्रतिशत महिला जज क्यों? मप्र पुलिस में 33 प्रतिशत महिलाओं की भागीदारी कब होगी। मेट्रो प्रोजेक्ट लेट होने से सरकार को करोड़ों का नुकसान हुआ, ये कर्ज कैसे चुकाया जाएगा, क्या मेट्रो टिकिट मंहगा होगा।
अच्छे दिन में मंहगाई क्यों बढ़ रही
मप्र के हवाई अड्डों पर क्षमता से कम पैसेंजर्स क्यों है। भोपाल में अंतरराष्ट्रीय हवाई सेवा कब शुरू होगी। आदिवासी, पिछड़ों, देवी अहिल्या की बात की जा रही है, लेकिन बजट कितना है। केंद्रीय परियोजनाओं का पैसा कम क्यों आने लगा, क्या यही अच्छे दिन हैं कि मंहगाई बढ़ रही है, इन सबको लेकर स्थिति स्पष्ट की जाए।







