भोपालमध्य प्रदेश

भोपाल रेल मंडल में शक्ति वॉक से गूंजा महिला सशक्तिकरण का संदेश

भोपाल रेल मंडल में शक्ति वॉक से गूंजा महिला सशक्तिकरण का संदेश

भोपाल, यशभारत। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर पश्चिम मध्य रेलवे के भोपाल रेल मंडल द्वारा महिलाओं के सम्मान, सशक्तिकरण और स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से शक्ति वॉक – वॉकथॉन का भव्य आयोजन किया गया। इस आयोजन में महिला रेल कर्मचारियों ने अपनी उपस्थिति और जोश से नारी शक्ति का परिचय दिया।

DRM ऑफिस से हबीबगंज तक भरा जोश
वॉकथॉन की शुरुआत मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय प्रांगण से हुई। वरिष्ठ मंडल वित्त प्रबंधक जाहन्वी तिवारी ने हरी झंडी दिखाकर वॉकथॉन को रवाना किया। यह पैदल मार्च मंडल कार्यालय से शुरू होकर स्वास्थ्य केंद्र हबीबगंज पर समाप्त हुआ। पूरे रास्ते महिला कर्मचारी उत्साह और स्वास्थ्य जागरूकता के नारे लगाती नजर आईं। यह कार्यक्रम वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी विजय सिंह के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।

स्वास्थ्य और समर्पण पर जोर
कार्यक्रम के समापन पर स्वास्थ्य केंद्र हबीबगंज में उपस्थित महिलाओं को संबोधित करते हुए जाहन्वी तिवारी ने कहा, महिलाओं को अपने पेशेवर दायित्वों के साथ-साथ अपने स्वास्थ्य के प्रति भी जागरूक रहना चाहिए। सशक्त महिला ही सशक्त समाज और सुदृढ़ रेलवे का आधार है। उन्होंने सभी को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं देते हुए समर्पण के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

इन्होंने निभाया महत्वपूर्ण योगदान
इस गरिमामयी कार्यक्रम के अंत में सहायक कार्मिक अधिकारी रजनीश कुमार ने मुख्य अतिथि एवं सभी प्रतिभागी महिलाओं का आभार व्यक्त किया। वॉकथॉन के सफल संचालन में भोपाल मंडल के कल्याण निरीक्षकों की टीम का विशेष योगदान रहा।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button