भोपालमध्य प्रदेश

शाहपुरा थाना प्रभारी लोकेंद्र सिंह ठाकुर सस्पेंड, बिना लिखा-पढ़ी युवक को थाने में रखने का आरोप

शाहपुरा थाना प्रभारी लोकेंद्र सिंह ठाकुर सस्पेंड, बिना लिखा-पढ़ी युवक को थाने में रखने का आरोप

भोपाल, यश भारत। राजधानी के शाहपुरा थाने में कानून को ताक पर रखकर एक युवक को अवैध हिरासत में रखने वाले थाना प्रभारी लोकेंद्र सिंह ठाकुर को पुलिस कमिश्नर संजय कुमार ने निलंबित कर दिया है। टीआई पर आरोप है कि उन्होंने चोरी के एक पुराने मामले में, जिसमें पुलिस क्लोजर रिपोर्ट (खात्मा) लगा चुकी थी, एक युवक को पांच दिनों तक बिना किसी कागजी कार्रवाई के थाने में बिठाए रखा।

आधी रात को थाने की छत से कूदा संदेही

मामले का खुलासा तब हुआ जब हिरासत में रखा गया युवक पांचवें दिन की आधी रात को पुलिस को चकमा देकर सीढ़ियों के रास्ते थाने की छत पर चढ़ गया और वहां से कूदकर फरार हो गया। इस बड़ी सुरक्षा चूक के बाद थाने में हड़कंप मच गया।

खुद को बचाने के लिए अधीनस्थों को बनाया बलि का बकरा

जांच में यह बेहद चौंकाने वाला तथ्य सामने आया कि युवक के फरार होने के बाद टीआई लोकेंद्र सिंह ठाकुर ने अपनी जिम्मेदारी निभाने के बजाय उन पुलिसकर्मियों पर गाज गिरवा दी, जिनका इस प्रकरण से कोई लेना-देना ही नहीं था। गलत तरीके से की गई इस विभागीय कार्रवाई की शिकायत तत्कालीन पुलिस आयुक्त हरिनारायणचारी मिश्रा तक पहुंची थी।

जांच के बाद कमिश्नर का कड़ा फैसला

शिकायत की गंभीरता को देखते हुए पूरे मामले की विभागीय जांच कराई गई। जांच रिपोर्ट में टीआई ठाकुर की घोर लापरवाही और नियम विरुद्ध कार्यप्रणाली की पुष्टि होने पर वर्तमान पुलिस आयुक्त संजय कुमार ने निलंबन के आदेश

जारी किए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button