जबलपुरदेशमध्य प्रदेशराज्य

सेंसेक्स 1600 अंक गिरा, निफ्टी में 500 अंकों की गिरावट, जानिए किस सेक्टर में हाहाकार ?

कल सेंसेक्स 76,704 पर बंद हुआ था

सेंसेक्स 1600 अंक गिरा, निफ्टी में 500 अंकों की गिरावट, जानिए किस सेक्टर में हाहाकार ?

Share Market Crash : सेंसेक्स 1600 अंक गिरा, निफ्टी में 500 अंकों की गिरावट, जानिए किस सेक्टर में हाहाकार ?

 आज, 19 मार्च को शेयर बाजार में गिरावट देखने को मिल रही है. सेंसेक्स लगभग 1,600 अंक (2.10%) गिरकर 75,100 के स्तर पर कारोबार कर रहा है. वहीं, निफ्टी भी 500 अंक (2.08%) गिरकर 23,300 के स्तर से नीचे फिसल गया है. आज बैंकिंग और ऑटो शेयरों में बिकवाली का दबाव साफ दिख रहा है.

भू-राजनीतिक तनाव और युद्ध जैसी स्थितियों के बीच, महंगाई बढ़ने का खतरा बना हुआ है. इससे कंपनियों के मुनाफे में कमी आ सकती है. नतीजतन, निवेशक अपने शेयर बेचकर निवेश के लिए सुरक्षित विकल्प तलाशने लगते हैं, जिससे बाज़ार में गिरावट आती है.

बाजार में गिरावट के 3 मुख्य कारण

  • ईरान-इजरायल संघर्ष के कारण सप्लाई चेन में रुकावट आने का डर.
  • कच्चे तेल की कीमतें बढ़कर $112 प्रति बैरल तक पहुंच गई हैं.
  • अमेरिका और एशियाई बाज़ारों में गिरावट का भारत पर पड़ने वाला असर.

एशियाई बाजारों में गिरावट

  • दक्षिण कोरिया का KOSPI इंडेक्स 1.31% गिरकर 5,847 पर कारोबार कर रहा है.
  • जापान का Nikkei इंडेक्स 2.47% गिरकर 53,875 पर आ गया है.
  • हांगकांग का Hang Seng इंडेक्स 1.60% गिरकर 25,608 पर कारोबार कर रहा है.
  • चीन का Shanghai Composite इंडेक्स 0.95% गिरकर 4,024 पर कारोबार कर रहा है.

18 मार्च को अमेरिकी बाजारों में गिरावट देखने को मिली

  • Dow Jones 768 अंक (1.63%) गिरकर 46,225 के स्तर पर बंद हुआ.
  • टेक-हैवी Nasdaq Composite इंडेक्स 1.46% गिरकर 22,152 पर बंद हुआ.
  • S&P 500 इंडेक्स 91 अंक (1.36%) गिरकर 6,624 पर बंद हुआ.

कल सेंसेक्स 76,704 पर बंद हुआ था

कल, 18 मार्च को शेयर बाजार में तेजी देखने को मिली थी. सेंसेक्स लगभग 633 अंक (0.83%) चढ़कर 76,704 के स्तर पर बंद हुआ था. इस बीच, निफ्टी भी 197 अंक (0.83%) बढ़कर 23,778 के स्तर पर पहुँच गया. आज IT और Realty शेयरों में खरीदारी देखने को मिली.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button