जबलपुरमध्य प्रदेशराज्य

चाकूबाजी की सनसनीखेज वारदात: मामूली विवाद में युवक की हत्या, तीन आरोपी फरार

जबलपुर यश भारत । गढ़ा थाना क्षेत्र के अंतर्गत सुविधा मार्केट में आज रात करीब 8:30 बजे एक मामूली विवाद ने एक युवक की जान ले ली। यह सनसनीखेज घटना तब हुई जब मोनू चक्रवर्ती नामक युवक अपनी दुकान पर मौजूद था।

गढ़ा थाना प्रभारी प्रसन्न शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि, ताशू यादव, अमन चक्रवर्ती , निवासी गोरखपुर और रोहित झारिया, गढ़ा निवासी, मोनू की दुकान पर आए और किसी बात को लेकर उससे गाली-गलौज करने लगे। जब मृतक मोनू चक्रवर्ती ने उन्हें गाली देने से मना किया और विरोध जताया, तो आरोपियों ने हिंसक रूप ले लिया। उनमें से एक, अमन चक्रवर्ती ने चाकू से मोनू पर कई वार किए, जिससे वह पूरी तरह लहूलुहान हो गया।

मोनू को उसके परिजन आनन-फानन में एक निजी अस्पताल लेकर पहुँचे, लेकिन गंभीर चोटों के कारण इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत सक्रिय हुई, जिसने शव का मर्ग कायम कर पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल अस्पताल भिजवाया। पुलिस ने तीनों नामजद आरोपियों आशू यादव, अमन चक्रवर्ती, और रोहित झारिया के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है और उनकी तत्काल गिरफ्तारी के लिए पतासाजी अभियान शुरू कर दिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button