भोपाल

वरिष्ठ भाजपा नेता और पूर्व विधायक शंकरलाल तिवारी का निधन

प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खण्डेलवाल और संगठन महामंत्री हितानंद ने जताया शोक

वरिष्ठ भाजपा नेता और पूर्व विधायक शंकरलाल तिवारी का निधन

प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खण्डेलवाल और संगठन महामंत्री हितानंद ने जताया शोक

भोपाल, यशभारत। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व विधायक शंकरलाल तिवारी के दुखद निधन पर प्रदेश भाजपा में शोक की लहर छा गई है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और विधायक हेमंत खण्डेलवाल तथा प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद जी ने तिवारी के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है।

पार्टी द्वारा जारी बयान के अनुसार, प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खण्डेलवाल ने शंकरलाल तिवारी के निधन को पार्टी और समाज के लिए एक बड़ी क्षति बताया। उन्होंने दिवंगत आत्मा को ईश्वर के श्रीचरणों में स्थान देने और शोक संतप्त परिजनों को इस असहनीय दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।

प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद ने भी पूर्व विधायक तिवारी के निधन पर गहरा शोक जताते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

पार्टी के वरिष्ठ नेता के निधन पर पूरे प्रदेश के कार्यकर्ताओं ने भी सोशल मीडिया और अन्य माध्यमों से अपनी संवेदनाएं व्यक्त की हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button