भोपाल

विश्व टीबी दिवस पर मंडल रेल चिकित्सालय में संगोष्ठी 

विश्व टीबी दिवस पर मंडल रेल चिकित्सालय में संगोष्ठी
– रोग के लक्षण, उपचार और बचाव पर दी गई विस्तृत जानकारी
भोपाल, यश भारत। पश्चिम मध्य रेलवे, भोपाल मंडल के मंडल रेल चिकित्सालय में विश्व तपेदिक दिवस के अवसर पर जागरूकता संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य कर्मचारियों एवं उनके परिजनों को टीबी रोग के प्रति जागरूक करना और समय पर जांच एवं उपचार के महत्व को समझाना रहा।
कार्यक्रम का आयोजन सीएमएस डॉ अजय डोंगरा के निर्देशन में किया गया, जबकि अपर मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ रचना श्रीवास्तव की विशेष उपस्थिति रही। संगोष्ठी में चिकित्सालय के सभागार में बड़ी संख्या में कर्मचारी और उनके परिजन शामिल हुए।
इस दौरान वरिष्ठ डीएमओ डॉ भूति मेहेंदर ने उपस्थितजनों को तपेदिक रोग के विभिन्न प्रकार, उसके संक्रमण के कारणों और बचाव के उपायों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि टीबी एक संक्रामक रोग है, जो मुख्य रूप से फेफड़ों को प्रभावित करता है, लेकिन समय पर पहचान और सही इलाज से इसे पूरी तरह ठीक किया जा सकता है।
संगोष्ठी में टीबी के प्रमुख लक्षणों जैसे लगातार खांसी, वजन में कमी, बुखार और कमजोरी के बारे में भी बताया गया। साथ ही बीसीजी टीकाकरण के महत्व को समझाते हुए कहा गया कि यह टीबी से बचाव में सहायक होता है।
डॉक्टरों ने यह भी जानकारी दी कि सरकार द्वारा टीबी के इलाज के लिए निशुल्क दवाएं उपलब्ध कराई जाती हैं और मरीजों को पूरा उपचार लेना बेहद जरूरी है। उपचार बीच में छोड़ने से बीमारी गंभीर रूप ले सकती है और दवाओं का असर भी कम हो जाता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button