जबलपुरदेशबिज़नेसभोपालमध्य प्रदेशराज्य

कांग्रेस कार्यकारिणी की दूसरी सूची जारीः 84 सचिव,36 संयुक्त सचिव नियुक्त

WhatsApp Icon Join Youtube Channel

जबलपुर, यशभारत।

दो दिन पहले मध्यप्रदेश कांग्रेस की कार्यकारिणी घोषित होने के बाद मंगलवार देर रात एक लिस्ट जारी की गई है। इसमें 25 सदस्यीय पीएसी समेत 84 सचिव और 36 संयुक्त सचिव नियुक्त किए गए हैं। पीएसी में कमलनाथ, नकुलनाथ के साथ ही दिग्विजय सिंह को भी शामिल किया गया है। पहली लिस्ट में कुल 177 पदाधिकारी घोषित किए गए थे। दूसरी लिस्ट में कुल 158 पदाधिकारी बनाए गए हैं। दोनों सूचियों को मिलाकर अब एमपी कांग्रेस कमेटी में 335 पदाधिकारी हो गए हैं। पॉलिटिकल अफेयर्स कमेटी में कमलनाथ और नकुलनाथ शामिल एमपी कांग्रेस की दूसरी लिस्ट में 25 सदस्यीय पॉलिटिकल अफेयर्स कमेटी (PAC) का गठन किया गया है।

 

इसमें कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी जितेंद्र सिंह, जीतू पटवारी, कमलनाथ, दिग्विजय सिंह, उमंग सिंघार, कांति लाल भूरिया, अजय सिंह राहुल, अरुण यादव, विवेक तन्खा, अशोक सिंह, मीनाक्षी दिग्विजय सिंह, उमंग सिंघार, कांति लाल भूरिया, अजय सिंह राहुल, अरुण यादव, विवेक तन्खा, अशोक सिंह, मीनाक्षी नटराजन, कमलेश्वर पटेल, ओमकार सिंह मरकाम, फूल सिंह बरैया, सज्जन सिंह वर्मा, गोविंद सिंह, एनपी प्रजापति, नकुलनाथ, बाला बच्चन, विजय लक्ष्मी साधौ, शोभा ओझा, आरिफ मसूद, तरुण भनोत, प्रवीण पाठक और सत्यपाल सिंह नीटू सिकरवार को शामिल किया गया है। अमरपाटन एमएलए राजेंद्र सिंह अनुशासन समिति के चेयरमैन अमरपाटन विधायक राजेंद्र कुमार सिंह को अनुशासन समिति का चेयरमैन बनाया गया है। पूर्व मंत्री सुरेंद्र चौधरी, रिटायर्ड आईएएस अजीता वाजपेई, शेख अलीम और पूर्व विधायक दिलीप सिंह गुर्जर को अनुशासन समिति का सदस्य बनाया गया है। विवेक तन्खा को बनाया परिसीमन कमेटी का चेयरमैन कांग्रेस ने डीलिमिटेशन कमेटी (परिसीमन समिति) का भी गठन किया है। राज्यसभा सांसद और सीनियर एडवोकेट विवेक तन्खा को इस कमेटी का चेयरमैन बनाया गया है। नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार, अधिवक्ता जेपी धनोपिया, केके मिश्रा, सेमरिया विधायक अभय मिश्रा, ग्वालियर ग्रामीण विधायक साहब सिंह गुर्जर और रिटायर्ड आईएएस वीके बाथम को इसका सदस्य बनाया गया है।

जीतू की टीम में 84 नेताओं को सेक्रेटरी बनाया गया

दरअसल, सरकार ने मध्यप्रदेश के संभाग, जिलों तहसीलों और प्रशासनिक सीमाओं का परिसीमन करने के लिए परिसीमन आयोग का गठन किया है। इसमें दो रिटायर्ड अफसरों की नियुक्ति भी हो चुकी है। इसीलिए कांग्रेस ने प्रशासनिक परिसीमन और विधानसभा-लोकसभा सीटों के परिसीमन को देखते हुए इस कमेटी का गठन किया है। जीतू की टीम में 84 नेताओं को सेक्रेटरी बनाया गया टीम जीतू में सचिव बनाए गए नेताओं में कई ऐसे नाम शामिल हैं, जो विधानसभा चुनाव के दौरान टिकट की रेस में थे। कुछ ऐसे नेताओं को भी सेक्रेटरी बनाया है जो चुनाव हार गए थे। राजनगर के पूर्व विधायक विक्रम सिंह नातीराजा की पत्नी कविता राजे (पूर्व नपाध्यक्ष) को सेक्रेटरी बनाया गया है। वहीं, पूर्व विधायक कल्पना वर्मा (रैगांव), मेवाराम जाटव (गोहद), नीरज दीक्षित (महाराजपुर) जैसे पूर्व विधायकों को सचिव बनाया गया है। राज्यसभा सांसद अशोक सिंह कोषाध्यक्ष बने रहेंगे कमलनाथ के पीसीसी चीफ रहते एमपी कांग्रेस कमेटी के कोषाध्यक्ष बनाए गए ग्वालियर के सीनियर लीडर अशोक सिंह जीतू पटवारी की टीम में भी कोषाध्यक्ष बने रहेंगे। अशोक सिंह राज्यसभा के सांसद भी हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button