जबलपुरमध्य प्रदेश

“स्कूल बसों पर RTO की सख्ती: 70 बसों की जांच, खामियों पर नोटिस और चेतावनी जारी”

एलपीजी वाहनों से स्कूली बच्चों का परिवहन पूरी तरह प्रतिबंधित

जबलपुर,यशभारत। स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर आरटीओ विभाग ने शहर में बड़ा अभियान चलाते हुए स्कूल बसों की सघन जांच की। इस दौरान 60 से 70 बसों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं की पड़ताल की गई। क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी रिंकू शर्मा के नेतृत्व में चलाए गए इस विशेष चेकिंग अभियान के तहत एमएम इंटरनेशनल, ज्ञान गंगा ऑर्चिड स्कूल और लिटिल वर्ल्ड स्कूल की बसों की जांच की गई। जांच के दौरान बसों में इमरजेंसी गेट के सामने सीट की उपलब्धता, अग्निशमन यंत्र, फर्स्ट एड बॉक्स, पैनिक बटन और सीसीटीवी कैमरों जैसी जरूरी सुरक्षा सुविधाओं का निरीक्षण किया गया। कई बसों में खामियां पाए जाने पर संबंधित स्कूल प्रबंधन को तुरंत सुधार के निर्देश दिए गए।

उड़नदस्ता प्रभारी राजेंद्र साहू ने बताया कि लापरवाही को गंभीरता से लेते हुए स्कूलों को सख्त चेतावनी दी गई है और जल्द ही लिखित नोटिस भी जारी किए जाएंगे। इसके साथ ही प्रशासन ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि प्राइवेट वैन और एलपीजी वाहनों से स्कूली बच्चों का परिवहन पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। नाबालिग छात्रों को बिना वैध लाइसेंस के दोपहिया वाहन चलाने की अनुमति देने पर भी सख्त कार्रवाई की जाएगी।

अभियान में परिवहन विभाग की पूरी टीम सक्रिय रही और अधिकारियों ने साफ किया कि बच्चों की सुरक्षा के साथ किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस कार्यवाही में क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी रिंकू शर्मा, उड़नदस्ता प्रभारी राजेंद्र साहू, उप निरीक्षक अक्षय पटेल, परिवहन आरक्षक आशुतोष मोघे, निमिषा तिवारी, उमाशंकर उपाध्याय, वंदना परतेती, पीयूष मंडावी, सारंग धर महाले, सत्यनारायण भांगरे, धीरज खरे, धर्मेंद्र तोमर, सरबजीत सिंह एवं शंकर झारिया उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button